विधानसभा चुनाव: JMM ने जारी की दूसरी लिस्ट, 14 कैंडिडेट्स का नाम

Published : Nov 15, 2019, 06:39 PM IST
विधानसभा चुनाव: JMM ने जारी की दूसरी लिस्ट, 14 कैंडिडेट्स का नाम

सार

पार्टी अब तक कुल 18 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और अपने कोटे की 25 अन्य सीटों पर अभी उसे अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी है। 

रांची: झारखंड की मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा :झामुमोः ने गुरूवार रात्रि विधानसभा चुनावों के लिए अपने 14 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसे मिलाकर अपने कोटे की 43 सीटों में से उसने अबतक 18 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने पार्टी के 14 उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी की।इसके अनुसार पार्टी ने बहरागोड़ा से समीर कुमार मोहन्ती, घाटशिला से रामदास सोरेन, पोटका से संजीव सरदार, सरायकेला से चंपई सोरेन, खरसांवा से दशरथ गगराई, चाईबासा से दीपक बिरुआ, मझगांव से निरल पूर्ति, मनोहपुर से जोबा मांझी, सिसई से जिग्गा सुसारन होरो, गोमिया से बबिता महतो, ईचागढ़ से सबीता महतो, सिल्ली से सीमा महतो, रांची से महुआ माझी और तमाड़ से विकास मुंडा को पार्टी का टिकट दिया है।

कुल पांच चरणों में होने हैं चुनाव

पार्टी अब तक कुल 18 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और अपने कोटे की 25 अन्य सीटों पर अभी उसे अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी है। राज्य में भाजपा के खिलाफ बने महागठबंधन में झामुमो जहां 43 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस 31 सीटों पर जबकि सात सीटें लालू यादव की राजद के लिए छोड़ी गई हैं।

झारखंड में 30 नवंबर से प्रारंभ होकर 20 दिसंबर तक कुल पांच चरणों में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं। मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल