झारखंड की शॉकिंग न्यूज : खूंटी में शादी से लौटते वक्त 11 साल की बच्ची से गैंगरेप, आरोपियों की उम्र 10-15 साल

Published : Apr 24, 2022, 12:46 PM IST
झारखंड की शॉकिंग न्यूज : खूंटी में शादी से लौटते वक्त 11 साल  की बच्ची से गैंगरेप, आरोपियों की उम्र 10-15 साल

सार

सभी आरोपियों के बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पहले तो लड़की के माता-पिता ने समाज और लोक-लाज के डर से इसकी शिकायत नहीं की लेकिन जब पंचायत में मामला पहुंचा तो उन्होंने थाने में इसकी शिकायत की।

खूंटी : झारखंड (Jharkhand) के खूंटी (Khunti) में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां शादी समारोह में शामिल होने पहुंची 11 साल की बच्ची से छह नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया। तोरपा प्रखंड में हुए इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मां ने थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया है। अभी भी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सभी आरोपियों की उम्र 10 से 15 साल के बीच है और सभी छात्र हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला
घटना बुधवार रात की है। बच्ची बगल के गांव में शादी के लिए गई थी। इस दौरान वहां डांस होने लगा। इसी प्रोग्राम में लड़की की उन लड़कों से कहासुनी हो गई। ये लड़के उसके परिचित थे। इसके बाद लड़की वहां से अपने दो दोस्तों के साथ घर लौटने लगी। रास्ते में  छह नाबालिग छात्र उसे जबरदस्ती रोक लिया और पकड़कर सुनसान जगह ले गए। लड़की चिल्लाती रही लेकिन किसी ने उसकी एक भी नहीं सुनी और उसके साथ दरिंदगी की। 

माता-पिता से शिकायत पर खुलासा
इधर, लड़की के दोनो दोस्त भागकर घर पहुंचे और उसके माता पिता को सारी बात बताई। माता-पिता तत्काल वहां से बेटी की तलाश करने निकल गए। उन्हें आता देख आरोपी वहां से भाग निकले। वहां से बेटी को लेकर घर पहुंचे और सुबह गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत के जरिए पूरे मामले को निपटाने की कोशिश की गई। जब बात नहीं बनी तो पीड़िता की मां तपकरा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया है जबकि एक अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान में बेटी का दर्द सुन परिवार के उड़े होश, रोते-रोते पहुंचे थाने, पुलिस ने कहा-दरिंदों को तत्काल पकड़ों

इसे भी पढ़ें- झारखंड में दो सहेलियों से गैंगरेप : पहले एक युवती से दुष्कर्म फिर सहेली को बुलाने को कहा, पुलिस के होश उड़े

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत