झारखंड राज्य पर्यटन निगम के रेस्टोरेंट में बड़ा कांड, बाहर से आती थी लड़कियां, आपत्तिजनक सामान भी बरामद

Published : Aug 17, 2022, 03:47 PM ISTUpdated : Aug 17, 2022, 03:50 PM IST
झारखंड राज्य पर्यटन निगम के रेस्टोरेंट में बड़ा कांड, बाहर से आती थी लड़कियां, आपत्तिजनक सामान भी बरामद

सार

झारखंड के कोडरमा जिलें के राज्य पर्यटन निगम द्वारा बनाए गए रेस्टोरेंट  में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा। पुलिस रेड में आपत्तीजनक सामग्री के साथ 4 युवती और 6 युवक। पुलिस रेड का पता लगते ही वहां का मैनेजर हुआ फरार। 

कोडरमा (झारखंड): झारखंड राज्य पर्यटन निगम के एक रेस्टोरेंट में देह व्यापार का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। रेस्टोरेंट से पुलिस ने 4 युवती और 6 युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे थाना में पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट से भारी मात्रा में आपत्तीजनक समान भी बरामद किया है। देह व्यापार राज्य के कोडरमा जिला में चंदवारा थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित झारखंड राज्य पर्यटन निगम के झील रेस्टोरेंट में चल रहा था। जिले के एसपी कुमार गौरव के आदेश पर 16 अगस्त की देर रात पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापेमारी की। पुलिस को रेस्टोरेंट में कुछ दिनों से देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने वहां रेड की और अलग-अलग कमरों से युवक और युवतियों को बरामद किया। 

भाग निकला मैनेजर
पुलिस की रेड पड़ने पर रेस्टोरेंट का मैनेजर मौके से भाग निकला। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में झील रेस्टोरेंट के संवेदक की भूमिका भी संदिग्ध है। फिल्हाल पुलिस रेस्टोरेंट से पकड़ाई युवक और युवतियों से पूछताछ कर रही है। कुछ सफेदपोश चेहरों के नाम भी सामने आ रहा है। अभी पुलिस इस मामले में कुध भी बोलने से इनकार कर रही है। बुधवार शाम तक पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। 

पश्चिम बंगाल से बुलाई जाती थी लड़कियां 
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से रेस्टोरेंट में देह व्यापार चल रहा था। जहां बिहार-झारखंड समेत अलग-अलग इलाके के लड़के रेस्टोरेंट आते थे। पश्चिम बंगाल से लड़कियों को बुलाया जाता था। स्थानीय दलाल लड़कियों की सप्लाई रेस्टोरेंट में करता था। पुलिस जब रेड करने रेस्टोरेंट पहुंची तो कुछ युवक और युवतियां आपत्तीजनक हालत में पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। मौके का फायदा उठा मैनेजर भागने में सफल रहा।

यह भी पढ़े-झारखंड का इकलौता धर्मराज मंदिर, जहां 100 सालों से पुजारी नहीं कालिंदी समाज के लोग करते आ रहे हैं पूजा

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi Weather Today: रांची में मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड, IMD का येलो अलर्ट, स्कूल बंद
देश को झकझोर देने वाली खबर: बेटे के शव को सब्जी के थैले में लेकर घर पहुंचा बेबस पिता