यह तस्वीर दिखाती है कि गुंडे कितने बेखौफ हैं, जानिए पूरा मामला

Published : Oct 24, 2019, 03:53 PM IST
यह तस्वीर दिखाती है कि गुंडे कितने बेखौफ हैं, जानिए पूरा मामला

सार

यह CCTV कैमरे में कैप्चर हुई तस्वीर है। बाइक पर बैठे युवक किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा नहीं हैं। ये लुटेरे हैं, जो दोपहर 2 बजे एक ज्वेलर को लूटने पहुंचे थे।  

रांची. यह तस्वीर झारखंड की राजधानी की है। बाइक पर बैठे युवकों में से एक के हाथ में आपको रिवॉल्वर दिखाई दे रही होगी। इसी रिवॉल्वर से उन्होंने दो भइयों को गोली भी मारी। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। इस घटना के 10 दिनों बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है।

8 अंगूठी लूट पाए
यह लूट की घटना 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे एक ज्वेलर 'गहना घर' पर हुई थी। दो बाइकों पर 5 बदमाश लूट करने पहुंचे थे। वे अपने साथ बड़े-बड़े बैग लेकर गए थे, ताकि भारी मात्रा में जेवरात भरकर ले जा सकें। हालांकि वहां मौजूद शॉप के मालिक दो भाइयों राहुल और रोहित खिरवाल को गोली मार दी थी। लुटेरे बेहद शातिर थे। वे ग्लव्स पहने हुए थे। लुटेरे मुश्किल से वहां से 8 अंगूठी लेकर भाग सके थे। लुटेरों की गोलीबारी में रोहित के पेट, जबकि राहु के पेट और जांघ में दो गोलियां लगी थीं। दोनों का दिल्ली में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने 80 से ज्यादा संदिग्धों को उठाया, लेकिन असली लुटेरों तक नहीं पहुंच पाई है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत