एक शक की वजह से दिव्यांग को पीट-पीटकर मार डाला, 2 अभी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे

Published : Sep 23, 2019, 01:06 PM ISTUpdated : Sep 23, 2019, 01:18 PM IST
एक शक की वजह से दिव्यांग को पीट-पीटकर मार डाला, 2 अभी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे

सार

खूंटी जिले में भीड़ ने गोकशी के संदेह में शारीरिक रूप से अक्षम एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि दो अन्य को बुरी तरह से घायल कर दिया।

रांची. झारखंड में तबरेज अंसारी के बाद फिर  मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जहां भीड़ ने गोकशी के संदेह में शारीरिक रूप से अक्षम एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि दो अन्य को बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक यह दर्दनाक घटना खूंटी जिले में रविवार को घटित हुई है। 

एक हो गई मौत, दो का चल रहा इलाज
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि स्थानीय लोगों ने रविवार को कथित तौर पर कालांतस बारला, फागू कच्छप और फिलिप होरो को जलतांगा गांव में नदी के पास मृत गाय के साथ देखा और उनकी पिटाई कर दी। जहां बारला की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई, बाकी दोनों का रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर कारा पुलिस थाने का घेराव किया है।

पीटने के अभी तक नहीं मिले हैं सबूत
उप संभागीय पुलिस अधिकारी रुषभ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि निर्दोष पाए जाने पर उन लोगों को छोड़ दिया जाएगा, जिसके बाद घेराव खत्म किया गया। वहीं डीआईजी अमोल वेनुकट होमकर ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और शुरुआती जांच में घटना में उनकी लिप्तता सामने आई है। पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल की जांच में पुलिस को वहां से मृत गाय नहीं मिली लेकिन भीड़ द्वारा लोगों को पीटने के सबूत जरूर मिले हैं। अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: यूपी का प्रयागराज-बांदा 47°C के साथ सबसे गर्म, जानिए एमपी-छत्तीसगढ़, बिहार-झारखंड के शहरों का हाल
IMD Heatwave Alert: बांदा 48 डिग्री के साथ सबसे गर्म, प्रयागराज और कानपुर में भी 47°C, यूपी से एमपी तक ये शहर बने भट्टी