झारखंड में डेढ़ मिनट की गलती से सस्पेंड एक अफसर, बीच सड़क किया कांड, करतूत का Video मुख्यमंत्री तक पहुंचा

Published : May 18, 2022, 02:38 PM IST
झारखंड में डेढ़ मिनट की गलती से सस्पेंड एक अफसर, बीच सड़क किया कांड, करतूत का Video मुख्यमंत्री तक पहुंचा

सार

झारखंड की राजधानी रांची में एक सरकारी अधिकारी ने नगर निगम के सफाईकर्मी को बीच  सड़क पर लात और घूंसों से जमकर पीटा। इसका वीडियो वायरल हआ और मुख्यमंत्री तक पहुंचा गया। इस कांड की वजह से सीएम ने तुरंत अफसर को सस्पेंड कर दिया।


रांची. झारखंड में आईएएस अफसर से लेकर सरकारी कर्मचारी अपने कांडों की वजह से राज्य सरकार की किरकिरी करा रहे हैं। अब राजधानी रांची से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक  सरकारी अधिकारी ने नगर निगम के सफाईकर्मी को बीच  सड़क पर लात और घूंसों से जमकर पिटाई की। यह मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंच गया है। सीएम ने तत्काल इस घटना पर कार्रवाई के निर्देश दिए और अफसर को सस्पेंड कर दिया गया।

डेढ़ मिनट की गलती से सस्पेंड हो गए अफसर
दरअसल, अपने कांड की वजह से नौकरी से सस्पेंड होने वाले यह अधिकारी  सीओ विनोद प्रजापति हैं। जिन्होंने नगर निगम सफाईकर्मी पिंटू कच्छप को बुरी तरह पीटा। वजह इतनी सी है कि सफाईकर्मी एक अपार्टमेंट के पास सड़क पर कूड़ा वाहन खड़ा करके कचरे को उठा रहा था। गाड़ी सड़क पर लगे होने के कारण अधिकारी महोदय को करीब रास्ते पर डेढ़ मिनट तक रुकना पड़ा था। बस इसी बात पर वह बिफर गए और मारपीट पर उतर आए। 

मुख्यमंत्री तक जा पहुंचा अधिकारी का यह वीडियो
अधिकारी के जरिए की गई मारपीट की यह  घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बाद में बरियातू थाना के दारोगा अनुभव सिन्हा मौके पर पहुंचे और  दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। वहीं अपनी गलती पर सीओ ने सफाईकर्मी से माफी भी मांगी। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंच गया। सीएम ने तुरंत नामकुम सीओ पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया
झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम