झारखंड में कोरोना की नई गाइडलाइन, 7 मार्च से स्कूल खुलेंगे, बाजार रात 8 बजे के बाद भी खुले रहेंगे

Published : Feb 25, 2022, 05:25 PM IST
झारखंड में कोरोना की नई गाइडलाइन, 7 मार्च से स्कूल खुलेंगे, बाजार रात 8 बजे के बाद भी खुले रहेंगे

सार

मंत्री गुप्ता का कहना था कि पार्क, पर्यटन स्थल और स्विमिंग पूल खोलने की अनुमति दी गई है। बाजार अब रात 8 बजे के बाद भी खुल सकते हैं। वहीं, रेस्टोरेंट और बार को 100% क्षमता के साथ काम करने की अनुमति है। 

रांची। झारखंड में कोरोना की रफ्तार कम हो रही है, इस बीच हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को आपदा प्रबंधन की बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि आगामी 7 मार्च से राज्य के 7 जिलों में बंद स्कूल खाेले जाएंगे। रात 8 बजे के बाद भी दुकानें खुली रहेंगी। पार्क, पर्यटन स्थल और स्वीमिंग पूल भी खुलेंगे।

मंत्री गुप्ता का कहना था कि पार्क, पर्यटन स्थल और स्विमिंग पूल खोलने की अनुमति दी गई है। बाजार अब रात 8 बजे के बाद भी खुल सकते हैं। वहीं, रेस्टोरेंट और बार को 100% क्षमता के साथ काम करने की अनुमति है। हालांकि सभाओं पर रोक अभी भी जारी है। वहीं, 7 जिलों में ऑनलाइन क्लास की पाबंदी हटा ली गई है। 7 मार्च से कक्षा 1 से स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया है। स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया। हालांकि मार्च तक ऑफलाइन परीक्षा की अनुमति नहीं है। राज्य के 7 जिलो में कक्षा एक से 8 के लिए 31 मार्च 2022 तक आॅफलाइन परीक्षा पर रोक रहेगी। इस तरह से स्कूल तो खुल जाएंगे, लेकिन लेकिन परीक्षा ऑनलाइन ही होगी।

यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन पर तंज कसने वाले मंत्री बन्ना गुप्ता बोले- इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन दो चीजों से समझौता नहीं करूंगा

7 जिले के बच्चे 23 माह बाद स्कूल जा पाएंगे
इससे पहले आपदा प्रबंधन की बैठक में राज्य के 7 जिलों को छोड़कर अन्य जिलों के सभी स्कूलों को खोलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, चतरा, देवघर, सरायकेला और सिमडेगा में एक से 8वीं तक के बच्चों को स्कूल जाने की अनुमति नहीं मिली थी। अब सरकार ने इन जिलों में भी आगामी 7 मार्च से स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। करीब 23 माह बाद इन 7 जिलों के बच्चे भी अब पहले की तरह स्कूल जा पाएंगे।

यह भी पढ़ें- झारखंड में कोरोना का कहर: CM हेमंत सोरेन की पत्नी और बेटे समेत घर में 5 लोग पॉजिटिव, रांची में 14% संक्रमित दर

झारखंड में कोरोना के 553 एक्टिव केस
झारखंड में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 62 नए केस मिले। राज्य में कुल मामले 4 लाख 34 हजार 219 हो गए हैं। गुरुवार को रांची, सराइकेला और जमशेदपुर में 11-11 केस सामने आए। इस दौरान संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। कुल 553 एक्टिव केस हैं। 75 लोग संक्रमण से ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 4 लाख 28 हजार 351 लोग ठीक हो चुके हैं। झारखंड में अब तक कोरोना से 5315 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Jharkhand के पूर्व CM रघुवर दास समेत 200 बीजेपी कार्यकर्ताओं पर FIR, इस कारण पुलिस ने लिया एक्शन

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather Forecast: दिल्ली-यूपी से झारखंड तक बदला मौसम, कहीं 47°C हीटवेव तो कहीं बारिश, जानिए एमपी-बिहार का हाल
IMD Heatwave Forecast: यूपी से एमपी तक भीषण गर्मी का तांडव, 47°C तक पहुंचेगा पारा, जानें सबसे गर्म शहर