पलामू में एक विवाह ऐसा भी: बीच सड़क पर प्रेमी ने भरी मांग, फिर शादी के लिए प्रेमिका ने मंदिर तक लगवा दी दौड़

Published : Aug 23, 2022, 11:55 AM ISTUpdated : Aug 23, 2022, 12:12 PM IST
पलामू में एक विवाह ऐसा भी: बीच सड़क पर प्रेमी ने भरी मांग, फिर शादी के लिए प्रेमिका ने मंदिर तक लगवा दी दौड़

सार

पलामू जिले की रहने वाली महिला के पति की कोविड के दौरान मौत हो गई थी। महिला और पुजारी के बीच पिछले कुछ महीनों से चल रहा था प्रेम प्रसंग। इलाके में नाटकीय ढंग से हुई दोनों की शादी। पूरे कस्बें में चर्चा का विषय बनी रही ये मैरिज।

पलामू( झारखंड): झारखंड के पलामू जिला में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक बच्चे की मां की मांग में उसके प्रेमी द्वारा बीच सड़क पर सिंदूर डालता देख लोग अचंभित रह गए। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही महिला के प्रेमी ने उसके मांग में सिंदूर डाल दिया। फिर नाटकीय ढंग से दोनों की शादी हो गई। जानकारी के अनुसार एक बच्चे की मां अंजली देवी (35) और दीपक वैध नामक युवक के बीच पिछले कुछ महिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक पुजारी है। जबकि महिला एक ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसके पति की मौत हो चुकी है। कोविड के समय महिला के पति की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद दोनो करीब आए महिला और पुजारी ने एक दूसरे से शादी करने की कसमें भी खाई थी। लेकिन लोक लाज के कारण दोनों शादी नहीं कर रहे थे। फिर सोमवार 22 अगस्त के दिन प्रेमी पुजारी ने बीच सड़क पर प्रेमी में महिला के मांग में अचानक सिंदूर भर दिया। फिर दोनों शादी कर एक दूसरे के हो गए। कई लोग इस अनोखी शादी का गवाह बने। मामला जिले के पांकी प्रखंड का है। 

शादी करने जा ही रहे थे, फिर आई पुलिस
प्रेमी ने महिला के मांग में सिंदूर भरा तो महिला ने प्रेमी से तुरंत शादी करने की बात कही। महिला बीच बाजार में पुजारी को धकेलते हुए हनुमान मंदिर में ले गई। लेकिन मंदिर में ताला बंद था। फिर महिला अपने प्रेमी को दूसरे मंदिर ले जाने लगी। लोगों की भारी भीड़ भी जुटी। इसी बीच रास्ते में पांकी थाना की पुलिस आ गई। भीड़ को नियंत्रित करते हुए पुलिस महिला और उसके प्रेमी को थाना ले गई। जहां महिला और उसके प्रेमी, दोनों के परिजनो की रजामंदी होने पर पुलिस ने लोहरसी के मंदिर में विधि-विधान के साथ दोनों की शादी करा दी। कई लोग दोनों के शादी के गवाह बने। फिर महिला अपने सात साल के पुत्र के साथ प्रेमी के साथ उसके घर चली गई। बताया कि रहा है कि महिला के पहले पति का कोविड के दौरान मौत हो गई थी। 

पूजा करते-करते लड़ गए नैन
लोगों का कहना है कि महिला का प्रेमी पुजारी है। अंजली देवी किसी भी पर्व त्योहार में दीपक वैध से ही पूजा करवाती थी। इसी दौरान दोनों के नैन लड़े और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों कई दिनों से शादी की सोच रहे थे लेकिन लोक लाज के कारण शादी नहीं कर पा रहे थे। दोनों की अनोखी शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़े- जमशेदपुर में फिर ऑनलाइन ठगीः डॉक्टर से बिजली बिल जमा करने के नाम पर की 7.48 लाख लूट

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल