राष्ट्रपति चुनाव: NDA कैंडिडेट को वोट करेंगे JMM के विधायक, वोटिंग को लेकर बनी रणनीति

झारखंड में सत्ता में काबिज में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एनडीए कैंडिडेट द्रौपद्री मुर्मू के समर्थन में वोट देने का फैसला किया है। मुर्मू झारखंड की गवर्नर भी रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से समर्थन मांगा था। 

Pawan Tiwari | Published : Jul 17, 2022 8:52 AM IST

रांची. 18 जुलाई को हाने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर झारखंड में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। झारखंड में 81 विधानसभा सदस्य, 14 सांसद, छह राज्यसभा सांसद अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधानसभा के गेट नंबर चार से सभी विधानसभा सदस्यों को अंदर जाने की अनुमति दी गयी है। राष्ट्रपति पद को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन की तरफ से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं, जबकि विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं।

मतदान की प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग से मतपेटी तथा अन्य मतदान सामग्रियां झारखंड विधानसभा को उपलब्ध करायी गयी है। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी, आजसू पार्टी के अलावा सत्तारूढ़ गंठबंधन दल की ओर से वोटिंग को लेकर अलग-अलग रणनीति बनायी गयी है। सभी दलों ने पोलिंग एजेंट, मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति भी की है।

मुर्मू के समर्थन में झामुमो
झारखंड में सत्ता में काबिज में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एनडीए कैंडिडेट द्रौपद्री मुर्मू के समर्थन में वोट देने का फैसला किया है। आजसू भी द्रौपद्री मुर्मू के समर्थन में वोट देने का फैसला किया है। वहीं कांग्रेस, राजद, वामपंथी दल विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट देने का समर्थन देने का फैसला किया है। राष्ट्रपति पद के लिए होनेवाले मतदान के बाद वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। 

आम आदमी पार्टी ने यशवंत सिंहा का किया समर्थन
हालांकि झारखंड में आम आदमी पार्टी का एक भी विधायक नहीं है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब चुनाव जितने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिंहा के समर्थन का ऐलान कर दिया है। हालांकि वोटों के अंकों की गणित से जानकारों का मानना है कि एनडीए की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत लगभग पक्की है।

इसे भी पढ़ें- झारखंड में यशवंत सिन्हा का प्रचार खत्म, इनका वेलकम करने वाले हेमंत सोरेन कर चुके हैं द्रोपदी मुर्मू का सपोर्ट

Read more Articles on
Share this article
click me!