लोग मना करते रहे लेकिन वो नहीं माना फिर जो हुआ वो दर्दनाक था, देखिए वीडियो

Published : Sep 03, 2022, 05:16 PM ISTUpdated : Sep 03, 2022, 07:17 PM IST
लोग मना करते रहे लेकिन वो नहीं माना फिर जो हुआ वो दर्दनाक था, देखिए वीडियो

सार

झारखंड के रामगढ़ जिलें के रजरप्पा मंदिर के पास शराब के नशे की हालत में बाढ़ आई नदी का पुल पार करने की कोशिश कर रहा था युवक। तभी पांव फिसला और लोग कुछ कर पाते उससे पहले ही पानी के बहाव में बह गया। देखिए खतरनाक वीडियो।

रामगढ़ (झारखंड).  झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित रजरप्पा मंदिर के पास हादसा हो गया है। देखेते ही देखते भैरवी नदी में एक युवक बह गया। किसी ने इस हादसे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि झारखंड के रामगढ़ में प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा मंदिर स्थित दामोदर–भैरवी संगम में शनिवार की सुबह देखते ही देखते पल भर में एक युवक का जल समाधि हो गया। दरअसल, गोला प्रखंड के पिपराजरा ग्राम निवासी संतोष मांझी उम्र 35 वर्ष छिलका पुल पार कर मंदिर की दिशा की ओर आ रहा था। इसी दौरान भैरवी नदी के पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया।

लोगों ने पुल पार करने को किया था मना
बता दें कि छिलका पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। जब युवक पुल को पार कर रहा था उस समय वहां पर मौजूद दुकानदारों ने आवाज लगाकर उसे पुल से होकर आने से मना किया। लेकिन वह नहीं माना और नदी में समा गया। अभी तक युवक को नदी से निकलने की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

शराब के नशे में था युवक
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, संतोष मांझी शराब के नशे में था। नशे की हालत में युवक छिलका पुल पार करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, अचानक पानी के तेज बहाव के कारण युवक पुल पार नहीं कर सका और पानी के साथ बह गया।

मंदिर न्याय समिति ने की अपील... नदी के नजदीक नहीं आए लोग
दरअसल, शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश के बाद भैरवी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके कारण भैरवा डैम को खोला गया। शनिवार सुबह छिलका पुल पार करने के दौरान पिपराजरा निवासी संतोष मांझी भैरवी नदी में बह गया। मंदिर न्याय समिति द्वारा बार-बार माइक से अलाउंस किया जा रहा है कि नदी के किनारे कोई भी नहीं जाएं, काफी खतरा है। लेकिन श्रद्धालु इसे मानने को तैयार नहीं हैं। पिछले दिनों भी एक युवक के बहने की खबर आ रही थी लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। युवक मजदूरी का काम करता था।

यह भी पढ़े- महंगाई के खिलाफ कल दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली, इस लुक में नजर आएंगे राजस्थान के सभी नेता

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: बिहार-झारखंड के 18 जिलों में अलर्ट, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवा का खतरा
Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल