
रांची, झारखंड. मानसून में सांप निकलने की घटनाएं ज्यादा होती हैं। बिलों में पानी भरने से सांप सुरक्षित और सूखे स्थलों की ओर भागते हैं। सांप के काटे जाने से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बारिश में अधिक होता है। इसलिए इस मौसम में सांपों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। बाइक, जूते आदि को लेकर सचेत रहें...खासकर घर के बाहर पड़ीं चीजों को उठाने से पहले एक बार ठोंक-बजाकर जरूर देख लें, क्योंकि हो सकता है कि उसमें सांप घुसा बैठा हो। यह मामला खलारी स्थित डकरा का है। यहां अपने काम से घर लौट रहे शख्स को अचानक बाइक के हैंडल के नीचे कुछ अजीब-सी सरसराहट महसूस हुई। उसने देखा, तो होश उड़ गए। वहां एक सांप लिपटा था। सांप देखकर शख्स को जैसे सांप सूंघ गया। एक पल तो उसका दिमाग ही सुन्न हो गया। क्योंकि गाड़ी अपनी रफ्तार से आगे जा रही थी। अचानक उसने हिम्मत करके ब्रेक मारे और गाड़ी छोड़कर दूर भाग खड़ा हुआ। उसे इस तरह भगाते देखकर लोग इकट्टा हुए और सांप को बाइक से निकाला गया।
बड़ी मुश्किल से बाइक से निकला सांप...
मंगरू मियां केडीएच(कर्णपुरा देवरखंड परियोजना) में काम करते हैं। वे बुधवार रात आफिस में कर्मचारियों की अटेंडेंस बनाकर घर लौट रहे थे। उन्होंने बाइक स्टार्ट की और घर के लिए निकल पड़े। वे कुछ दूर पहुंचे थे कि हाथों के नीचे सरसराहट महसूस हुई। बाद में लोगों की मदद से सांप को बाइक से निकाला गया। जब वो झाड़ियों में जाकर गुम हुआ, तब मंगरू मियां की जान में जान आई।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।