ईडी ऑफिस पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार, समन की तारीख थी 1 अगस्त, दो दिन बाद पहुंचे कार्यलय में

Published : Aug 03, 2022, 03:57 PM ISTUpdated : Aug 03, 2022, 05:55 PM IST
ईडी ऑफिस पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार, समन की तारीख थी 1 अगस्त, दो दिन बाद पहुंचे कार्यलय में

सार

झारखंड में टेंडर विवाद मामले में जारी की ईडी की जांच में हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद को पूछताछ के लिए 1 अगस्त को ऑफिस में बुलाया गया था। लेकिन वे दो दिन बाद बुधवार को वहां पहुंचे। पंकज मिश्रा से पूछताछ में सामने आया था नाम....

रांची. झारखंड के साहिबगंज जिले में टेंडर विवाद और मनी लांड्रिंग की जांच कर रही  ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटु को पूछताछ के लिए एक अगस्त को अपने कार्यालय बुलाया था। लेकिन सीएम के प्रेस सलाहकार एक अगस्त को ईडी ऑफिस नहीं आए। बुधवार की सुबह वे ईडी कार्यालय पहुंचे। जहां ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।  अपने हाथों में दो झोला लेकर अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू हिनू में स्थित ईडी के जोनल कार्यलय अपने वकील के साथ पहुंचे।  ईडी ने 26 जुलाई को समन भेज उन्हें पूछताछ के लिए एक अगस्त को कार्यालय बुलाया था।  लेकिन दो दिनों बाद वे ईडी के कार्यालय पुहंचे।

पंकज मिश्रा से पूछताछ में अभिषेक प्रसाद का नाम आयाा था सामने
जानकारी हो कि ईडी सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से भी अवैध खनन के मामले में पूछताछ की थी। बाद में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पंकज मिश्रा से पूछताछ में ही सीएम के प्रेस सलाहकार का नाम सामने आया था। सूत्रों के अनुसार पंकज मिश्रा और अभिषेक प्रसाद के बीच बातचीत का विवरण ईडी के पास है। 

पूजा सिंघल  की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
वहीं मनरेगा घोटाले मामले में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर ईडी कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने मामले में ईडी और प्रार्थी के अधिवक्ता का पक्ष सुना। पिछली सुनवाई के दौरान उनकी ओर से जवाब दाखिल किया गया था। उसे पढ़ने के लिए ईडी ने समय लिया था। जानकारी हो कि पूजा सिंघल 25 मई से जेल में है। उन्हें ईडी ने 11 मई को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद 14 दिनों कि रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की गई थी। इस मामले में ईडी पूजा सिंघल समेत सात के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

यह भी पढ़े- देश को गोल्ड दिलाने वाली रूपा रानी की कहानी: पिता की मौत पर भी नहीं टूटी, शादी के एक माह बाद पहुंच गई थी कैंप

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत