दिल्ली पुलिस ने झारखंड में किया बड़े रैकेट का खुलासा, आरोपी ने बचने के लिए अफसरों को बताया था अपहरणकर्ता

Published : Aug 14, 2022, 03:21 PM IST
दिल्ली पुलिस ने झारखंड में किया बड़े रैकेट का खुलासा, आरोपी ने बचने के लिए अफसरों को बताया था अपहरणकर्ता

सार

दिल्ली पुलिस ने लाखों के नकली नोट के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों में से एक का नाम मोहम्मद तसोवर है। आरोपी ने ग्रामीणों से कहा कि मेरा अपहरण हो रहा है जिसके बाद अफसरों को बंदी बना लिया गया। 

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में दिल्ली की पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली नोट बरामद की है। रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस ने रांची पुलिस की मदद से छापेमारी की। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने लाखों के नकली नोट के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों में से एक का नाम मोहम्मद तसोवर है। दिल्ली पुलिस ने कुछ दिन पहले एक आरोपी को नकली नोट के कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस आरोपी ने दिल्ली पुलिस को बताया था कि झारखंड के युवक ने उसे नकली नोट दिए हैं। उसकी निशानदेही के आधार पर ही दिल्ली पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

फिलहाल दिल्ली पुलिस की छापेमारी जारी है। मामले की जानकारी देते हुए रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में जाली नोट के धंधे में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया था और उससे हुई पूछताछ के आधार पर ये जानकारी दिल्ली पुलिस को मिली थी कि रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के निवासी मोहम्मद तसोवर के द्वारा उसे जाली नोट मिला था जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने रांची पहुंचकर कार्रवाई की है। 

दिल्ली पुलिस को करना पड़ा ग्रामीणों के विरोध का सामना
रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के पीरु टोला गांव में एक युवक को दिल्ली पुलिस ने जाली नोट के साथ दबोचा है। हालांकि गिरफ्तारी के वक्त सिविल ड्रेस में पहुंची दिल्ली पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने गांव में यह हल्ला मचा दिया कि उसका अपहरण किया जा रहा है। आरोपी के शोर मचाते ही ग्रामीणों ने दिल्ली पुलिस के अफसरों को पकड़ लिया और उन्हें बंधक बना लिया। हालांकि इसी बीच दिल्ली पुलिस के एक अफसर ने रांची के ग्रामीण एसपी नौसाद आलम को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीण एसपी के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने लोगों समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। 

अन्य आरोपियों की तालाश जारी
रांची ग्रामीण एसपी ने बताया कि रांची के रातु थाना क्षेत्र में पिछले दिनों साढ़े 5 लाख रुपए के नकली नोट मिले थे उसमें चतरा का कनेक्शन सामने आया था और मामले आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई थी। वहीं इस मामले में अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं अब एक नया कनेक्शन सामने आया है और पुलिस इसे लेकर जांच कर रही है। वहीं इसके साथ ही इस मामले को लेकर रांची पुलिस कुछ स्थानों पर रेड कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में पुलिस को और भी सफलता मिलेगी। 

चाईबासा में भी नकली नोट के साथ बीते दिनों पकड़ाए थे आरोपी
बता दें कि पीछले महीने ओडिशा से जाली नोट लाकर झारखंड के चाईबासा में चलाने वाले गैंग के तीन सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सभी की योजना चाईबासा में नकली नोट चलाने की थी। गिरफ्तार लोकेश कुमार, सिद्धेश्वर सिंह और अभिनाश नायक सभी चाईबासा जिले के रहने वाले थे। इनके पास से 100 रुपये के 55 और 50 रुपये के 1 जाली नोट बरामद किया गया था।

इसे भी पढ़ें-  कांग्रेस विधायक ने सरकारी हॉस्पिटल में कराई डिलिवरी, बेटे को दिया जन्म, लेकिन अब पति नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल