द्रोपदी मुर्मू बनी देश की 15वीं राष्ट्रपति, झारखंड के कई MP और नेताओं ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Published : Jul 25, 2022, 03:32 PM IST
द्रोपदी मुर्मू बनी देश की 15वीं राष्ट्रपति, झारखंड के कई MP और नेताओं ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में लिया हिस्सा

सार

देश के 15वें राष्ट्रपति पद के रूप द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में 25 जुलाई सोमवार यानि आज के दिन संसद भवन में शपथ ली। इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य के कई नेताओं व सांसदों ने इसमें भाग लिया। साथ ही कई नेताओं ने नए राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दी।

रांची (झारखंड). देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण सोमवार को संसद भवन में हुआ। झारखंड सहित देशभर के सांसद, विधायक और नेतागण समारोह में मौजूद रहे। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत झारखंड के अन्य सांसद शामिल हुए। अभी संसद का मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में अधिकांश सांसद दिल्ली में ही मौजूद हैं। सांसद विद्युत वरण महतो भी दिल्ली में ही हैं। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी शामिल हुए। इससे पहले झारखंड के भाजपा सांसदों ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी बधाई, कहा- स्वर्णिम अध्याय के रूप में नयी शुरुआत
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन  मुंडा ने नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने कहा है कि आज का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में नयी शुरुआत है। आदरणीय द्रौपदी मुर्मू के देश के राष्ट्रपति की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। 

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भी पहुंचे
बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास नयी दिल्ली में राष्ट्रपति के पद ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा है कि आज का दिन देश के लिए स्वर्णिं दिन है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत में आये सामाजिक बदलाव की संवाहक बनेंगी। आजादी के 75वें वर्ष बाद दबे-कुचले और वंचित भी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हो रहे हैं। 

 

एक दिन पहले झारखंड के सीएम भी मिले थे 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को नयी दिल्ली में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। सोरेन ने राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्हें बधाई दी। झारखंड में उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। श्रीमती मुर्मू से आग्रह किया कि पूर्व की तरह उनका स्नेह झारखंड पर बना रहे।

जेएमएम ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को किया था समर्थन
एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद सत्तारूढ़ दल झामुमो ने बैठक कर रणनीति बनायी थी। इसमें झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। हेंमंत सोरेन के समर्थन देने की घोषणा के बाद झामुमो के 30 विधायकों व तीन सांसदों ने श्रीमती मुर्मू के समर्थन में मतदान किया था।

यह भी पढ़े-  झारखंड के शिक्षा मंत्री का अल्टीमेटम 10 दिनों के अंदर हो काम, 11 दिन फिर करूंगा स्कूल का दौरा

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल
Weather Update 20 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा अपडेट