महिला दरोगा की हत्या का मामला: भाजपा नेताओं ने हेमंत सरकार को घेरा, पूर्व मुख्यमंत्री ने CBI जांच की मांग की

Published : Jul 21, 2022, 11:04 AM IST
महिला दरोगा की हत्या का मामला: भाजपा नेताओं ने हेमंत सरकार को घेरा, पूर्व मुख्यमंत्री ने CBI जांच की मांग की

सार

झारखंड में अपराध के मामले बढ़ते जा रहे है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वो अब पुलिस वालों पर भी हमला कर जान लेने से पीछे नहीं हट रहे है। रांची में हुई महिला एसआई के मर्डर में भाजपा नेताओं ने सरकार को घेरा।

रांची: झारखंड की  राजधानी रांची में महिला दरोगा संध्या टोपनो की पशु तस्करों द्वारा किए गए हत्या का मामला अब गरमाने लगा है। इस मुद्दे पर भाजपा के तमाम बड़े भाजपा नेताओं ने हेमंत सरकार को घेरा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से महिला दरोगा की हत्या मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। नेताओं का कहना है कि इतनी रात में थाना में 10- 10 पुरुषपुलिस पदाधिकारियों के रहते हुए महिला पदाधिकारी को चेकिंग के लिए क्यों भेजा गया। 20 जुलाई को जिले की तुपुदाना थाना क्षेत्र के हुलहुंडू के पास चेकिंग के दौरान पशु तस्करों ने पिकअप वैन से महिला दरोगा को कुचल दिया था। घटना के बाद भागने के क्रम में पुलिस ने पिकअप वैन चालक निसार खान को पुलिस ने पकड़ लिया था। भागने के क्रम में गाड़ी पलट गई थी। चालक पकड़ा गया जबकि उसपर सवार एक पशु तस्कर मौके से भागने में सफल रहा था। इधर, पोस्टमार्टम के बाद महिला दरोगा को सलामी दी गई। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संध्या टोपनो खूंटी जिले की रहने वाली थी। वह 2018 बैच की सब इंस्पेक्टर थी। उनकी पहली पोस्टिंग तुपुदाना ओपी में थी। वे तीन भाई बहनों में दूसरे नम्बर पर थी। 

जब थाने में थे पुरुष जवान तो महिला दरोगा को क्यों भेजा: बाबूलाल
भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि थाने में पुरुष जवानों के रहते इतनी रात में महिला दरोगा को चेकिंग के लिए क्यों भेजा गया।  थाने में दस-दस पुरुष पुलिस पदाधिकारी थे बावजूद इसके जांच के लिए महिला पदाधिकारी को रात में बिना पर्याप्त पुलिस बल के चेकिंग के लिए भेज दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस सवाल का जवाब मांगा है। 

पीड़ित परिवार को मील 1 करोड़ मुआवजा:रघुवर दास
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दरोगा संध्याटोपनो हत्या मामले की सीबीआई जांच की कराने की मांग की है। रघुवर दास ने कहा की राज्य में पशु तस्करों पर लगाम लगाने की जरुरत है। झामुमो सरकार राज्य में आने के बाद पशु तस्करों के मनोबल काफी बढ़ा है। रघुवर दास में पीड़िता के परिवार को मुआवजा के तौर पर एक करोड़ रुपए दिलाने की मांग सरकार से की है। 

गौ तस्करों को सत्ताधारी दलों का संरक्षण प्राप्त: दीपक प्रकाश
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि महिला दरोगा की हत्या राज्य में गौ तस्करों के बढ़े हुए मनोबल का परिणाम है। राज्य में हेमंत सरकार बनने के बाद ही गौ तस्करी में काफी वृद्धि हुई है। गौ तस्करों को  सत्ताधारी दलों का संरक्षण और समर्थन प्राप्त है। इस कारण राज्य में कानून व्यवस्था भी चरमरा गई है।

यह भी पढ़े- रांची में नूंह DSP जैसी महिला दरोगा की हत्या! चेकिंग के दौरान पिकअप से रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 11 August 2026: झारखंड-बिहार में बारिश का दौर जारी, जानें रांची से पटना तक मौसम का हाल
Devendra Nath Mahto Health: शुगर 53, BP भी Low...JPSC-JSSC आंदोलन के बीच कैसी है देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत?