ओडिशा से फुटबॉल खेलकर आ रही महिला खिलाड़ी के साथ रांची में गैंगरेप, स्टेशन से किडनैप कर ले गए दरिंदे

 झारखंड की राजधानी रांची एक नाबालिग फुटबॉल प्लेयर के साथ 4 युवकों ने गैंग रेप किया। वह ओडिशा से मैच खेल वापस रांची आई थी, ने हॉस्टल जाने के लिए ऑटो पर बैठी थी, इसी दौरान उसके साथ दरिंदगी की गई। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 3, 2022 11:18 AM IST / Updated: Aug 03 2022, 05:01 PM IST

रांची (झारखंड). राज्य की राजधानी रांची में दिल दहला देने वाली घटन सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग फुटबॉल प्लेयर के साथ युवकों ने दरिंदगी की है। पीड़िता रांची के खरसीदाग ओपी इलाके की रहने वाली है। इस घटना में चार आरोपी शामिल थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इसी क्रम में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

पीड़िता की देर शाम सदर अस्पताल में कराई गई जांच
पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की एक व्यक्ति की मदद से अपनी नानी के घर पहुंची और परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। मंगलवार को परिजनों के साथ वह पुलिस के पास पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी और नामकुम थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। नाबालिग को मेडिकल के लिए मंगलवार की शाम सदर अस्पताल भेजा गया। 

Latest Videos

बदमाशों ने हथियार दिखा जान से मारने की दी धमकी
पीड़िता की ओर से प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। उसने प्राथमिकी में बताया कि वह फुटबॉल खेलने ओडिशा गई थी। सोमवार की शाम रांची लौट रही थी। बालसिरिंग रेलवे स्टेशन पर उतर ऑटो बुक कर घर जा रही थी। इसी दौरान तीन अपराधी जबरदस्ती ऑटो में बैठ गए और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर हथियार दिखा जान से मारने की धमकी दी।  

ऑटो से दशमफॉल ले गए बदमाश
मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने नाबालिग को उसी ऑटो से दशमफॉल के जंगल में ले गए।  इसके बाद वहां उसके साथ दरिंदगी की। इस दौरान अपराधियों ने नाबालिग के साथ मारपीट भी की। मंगलवार की सुबह नाबालिग को अपराधी जंगल से लेकर आए और दसमाइल में छोड़कर फरार हो गए। 

सूचना पर पहुंचे नामकुम थाना प्रभारी
घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी और नामकुम थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे। नाबालिग लड़की का पुलिस ने बयान दर्ज किया है। इसके बाद मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें-देवर के साथ संबंध बनाती थी भाभी, इस कदर दीवानी हुई की करवा दिया पति का मर्डर-खुद बयां की डर्टी कहानी
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Nasrallah की मौतः राहुल गांधी से महबूबा मुफ्ती तक को हिमंता बिस्वा सरमा ने खूब खरी-खोटी सुनाया
500 के नोट पर अनुपम खेर की तस्वीर, एक्टर ने पकड़ा माथा-जानें वायरल वीडियो का सच। Anupam Ker
मिथुन चक्रवर्ती को मिल चुके हैं ये 10 बड़े अवार्ड्स, अब मिलेगा दादा साहब फाल्के
नवरात्र 2024: नोट कर लें 03 अक्टूबर को कलश स्थापना के 6 सबसे शुभ मुहूर्त
'ये कॉफी शॉप नहीं, कोर्ट है', चीफ जस्टिस ने वकील को सिखाया शिष्टाचार का पाठ