
रांची: झारखंड में अब भी 50 स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है। अभी भी सभी स्कूलों से उर्दू शब्द नहीं हटाए गए हैं। झारखंड में मुस्लिम बहुल क्षेत्र के 519 स्कूलों में वहां के ग्रामीण रविवार की जगह शुक्रवार को बंद कराते थे। लेकिन प्रशासनिक दवाब के कारण 469 स्कूलों में फिर से रविवार को छुट्टी होने लगी है। जबकि 50 स्कूल शुक्रवार को ही बंद हो रहे हैं। यह जानकारी शिक्षा विभाग ने सरकारी को दी है। इधर, सामान्य स्कूलों को उर्दू स्कूल बनाने के मामले में गौर करें तो राज्य के 427 सामान्य स्कूलों के नाम में उर्दू जोड़ दिया गया है।
देवघर में 156 स्कूलों में जोड़ा गया था उर्दू
शिक्षा विभाग ने बताया है कि देवघर जिले के 156 सामान्य स्कूलों में उर्दू जोड़ दिया गया था। जबकि गोड्डा में 88, गिरीडीह में 67 और पलामू में 50 स्कूलों के नाम में उर्दू जोड़ा गया था। 57 स्कूलों से अब भी उर्दू शब्द नहीं हटाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार पलामू, जामताड़ा और गोड्डा जिले में अब भी कई स्कूलों को ग्रामीण शुक्रवार को खोलने नहीं दे रहे हैं। प्रशासन इन स्कूलों को फिर से उर्दू शब्द हटाने और रविवार को सप्ताहिक अवकाश करने की तैयारी कर रही है। शिक्षा सचिव राजेश वर्मा ने कहा कि सामान्य स्कूलों में पढ़ाई बाधित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसे सरकार के काम में बाधा डालना माना जाएगा। लोगों पर केस दर्ज किया जाएगा।
कितने स्कूलों में उर्द लिखा, व कितने से हटाया गयाः
जिला कितने स्कूल में उर्दू लिखा कितने से उर्दू शब्द हटाया
रामगढ़ 02 02
कोडरमा 02 02
चतरा 04 04
गिरिडीह 67 49
रांची 02 02
गुमला 01 01
पूर्वी सिंहभूम 05 05
सरायकेला 01 01
देवघर 156 128
दुमका 10 10
जामताड़ा 14 14
गोड्डा 88 88
साहिबगंज 08 08
पलामू 50 41
लातेहार 07 07
गढ़वा 10 10
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।