रांची के 83 वर्षीय अब्दुल चाचा ने अब तक बनाए 30 लाख तिरंगा, कहा-देश के प्रति जुनून ने बूढ़ा नहीं होने दिया

15 अगस्त को देश की आजादी को 75 वर्ष पूरे होने वाले है। इसके तहत देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए हर कोई अपनी तरफ से विशेष तैयारी करने में लगा है। इसका ही एक बेहतरीन नजारा झारखंड में अब्दुल चाचा के यहां देखने को मिला।

Sanjay Chaturvedi | Published : Aug 5, 2022 10:54 AM IST / Updated: Aug 05 2022, 04:38 PM IST

रांची (झारखंड). आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की राज्य सहित पूरे देशभर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। राजनीतिक पार्टियों से लेकर आमजन तक सभी अपने-अपने स्तर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को यादगार बनाने में लगे हैं। इसका जुनून लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। तिरंगा बनाने को लेकर देश भर से तैयारी की अलग-अलग तस्वीर सामने आ रही है। इसी क्रम में रांची के अब्दुल चाचा की भी इन दिनों राज्य सहित देशभर में खूब चर्चा हो रही है। 83 वर्षीय अब्दुल सत्तार चौधरी 42 वर्ष से तिरंगा बनाने का काम कर रहे हैं। अब हर कोई इनके इस कार्य के उनका मुरीद हो रहा है। उम्र के इस पड़ाव में भी देश के प्रति उनका ये जुनून कम नहीं हुआ है।

पीएम मोदी के इस अभियान में, तिरंगे की शान में लगाए चार चांद
अबदुल चाचा कहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी के इस अभियान ने तिरंगा की शान में चार-चांद लगा दिया। इस अभियान के कारण उनके पास तिरंगा बनाने के ऑर्डर की कमी नहीं है। राज्यभर से उन्हें तिरंगा बनाने का काम मिल रहा है, लेकिन उनके पास समय और संसाधन का अभाव है। उनके जीवन में अब तक का सबसे अधिक झंडा तैयार करने के लिए फोन आ रहे हैं। रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला जिला तक उन्हें तिरंगा पहुंचाना है। 

Latest Videos

पूरा परिवार तिरंगा बनाने के काम में जुटा
तिरंगा तैयार करने के लिये अब्दुल सत्तार का पूरा परिवार लगा है। हर दिन सुबह नमाज पढ़ने के बाद अब्दुल अपनी बेगम फात्मा खातून के साथ तिरंगा को तैयार करने में जुट जाते है। परिवार के सभी सदस्यों को अलग-अलग काम दिया गया है। यहां तक की उनका पोता भी अपने दादा-दादी के साथ ही तिरंगा को सहेज कर रखने में हाथ बंटाता है। तिरंगा तैयार करते वक्त इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि उसके शान में कोई गुस्ताखी ना हो। 

तिरंगा बनाना व्यापार नहीं, अबदुल चाचा का जुनून
83 साल के अब्दुल चाचा कहते हैं कि तिरंगा बनाना उनका काम नहीं है। ये उनका व्यापार नहीं बल्कि देश के प्रति उनका जुनून है। अब्दुल चाचा अब तक 25 से 30 लाख झंडा बना चुके हैं। अब्दुल चाचा की बढ़ती उम्र को देख कर या जान कर भले ही आप ये सोचने पर मजबूर हो जाये कि आखिर ये कैसे संभव हो पाता है। लेकिन तिरंगा बनाने का ये जज्बा ही है जो इन्हें शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रखता है।

यह भी पढ़े- झारखंड़ में 15 साल की बच्ची से रेप, सदमे में पिता की मौत-मां की हालत खराब...क्योंकि गुनाह किसी अपने ने किया है

Share this article
click me!

Latest Videos

शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील