झारखंड वेदर अपडेटः प्रदेश में मानसून हुआ सक्रिय...अगले पांच दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट किया जारी

Published : Aug 11, 2022, 04:28 PM ISTUpdated : Aug 11, 2022, 08:32 PM IST
झारखंड वेदर अपडेटः प्रदेश में मानसून हुआ सक्रिय...अगले पांच दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट किया जारी

सार

झारखंड में मानसून गुरुवार, 11 अगस्त के दिन एक्टिव हो गया है। इस कारण प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के होने से जल-जमाव होना शुरू हो चुका है। बरसात से नाली का पानी सड़कों पर भराने लगा है। बारिश के लिए पहले से इंतजाम न किए जाने से हालात बने है।

रांची (झारखंड). मौसम विभाग का मानना है कि झारखंड में मानसून सक्रिय हो गया है। दो दिनों से पूरे राज्य में अच्छी बारिश हो रही है। राज्य के ऊपर एक विक्षोभ बना हुआ है, इस कारण बारिश हो रही है। 12 अगस्त को थोड़ा कमजोर होने की उम्मीद है। इसके बाद एक और विक्षोभ बन रहा है। मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आनेवाले पांचों दिन झारखंड के लिए बेहतर रहेंगे। मॉनसून सक्रिय रहेगा। 13 अगस्त से एक बार नया सिस्टम बना रहा है। इस कारण पूरे राज्य में बारिश होगी। झारखंड में तेज हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकती है। 13 और 14 अगस्त को दक्षिणी मध्य भागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जो सिस्टम बन रहा है वह नार्थ-ईस्ट की ओर दिशा में है। 13 अगस्त को राज्य के मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़) और दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा) में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 14 अगस्त को पलामू प्रमंडल और मध्य भागों में भारी बारिश हो सकती है। 

रांची में 47 मिमी बारिश, कई इलाकों में जल जमाव
झारखंड की राजधानी में पिछले 36 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन पर व्यापक असर डाला है। 47 मिलिमीटर से अधिक बारिश ने कई मुहल्लों में जल जमाव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गुरुवार को भी सुबह से भारी बारिश हो रही है। राजधानी रांची के इंद्रपुरी, साकेत नगर, न्यू साकेत नगर, पिस्का मोड़, हिनू शुक्ला कालोनी, चुटिया समेत अन्य इलाकों में भारी जल जमाव हो गया है। सड़कों पर बारिश का पानी ही नहीं कई जगहों पर नाली का पानी भी भर गया है। मेन रोड के महात्मा गांधी सड़क के डेली मार्केट, किशोरगंज, रातू रोड, डोरंडा के एजी मोड़, मेकान चौक समेत अन्य जगहों पर नाली का पानी बह रहा है। पूरे मेन रोड समेत अन्य जगहों पर बारिश की पानी सड़कों पर चलनेवाले लोगों को भी परेशान कर रही है। 

कई जगह गिरे पेड़, सड़क जाम
लगातार हो रही बारिश एक ओर जहां किसानों में खुशी की लहर हे, तो वहीं आम लेागों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा है। हर जगह जल जमाव की स्थिति बनी हुई ह। राज्य के कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबरें भी आ रही है। पेड़ गिरने से सड़कों पर आवागमन ठप हो गया हे। डेली के काम में भी आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े- बिहार में सत्ता बदलने के बाद तेजप्रताप यादव को मिल सकता है स्वास्थ्य मंत्रालय, पहले भी रह चुके हैं मंत्री

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रांची में CA बेटे की मौत, जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही वकील मां और बेटी
Ranchi Weather Update: 26 जनवरी को रांची में कितनी पड़ेगी ठंड? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल