झारखंड में निकलने वाली रथ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा कि लिए लगाए कई जगह बैरिकेड

Published : Jul 01, 2022, 01:32 PM ISTUpdated : Jul 01, 2022, 01:55 PM IST
झारखंड में निकलने वाली रथ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा कि लिए लगाए कई जगह बैरिकेड

सार

 झारखंड  में दो साल  बाद होने वाली रथ यात्रा और जुम्मे को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तैनात है पुलिस, 14 स्थानों पर किया गया बैरिकेट। राज्य के विभिन्न जगहों पर धूम-धाम से निकलेगी रथ यात्रा।

रांची ( ranchi).झारखंड में होने वाले रथमेला को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रथ यात्रा और जुम्मा एक ही दिन होने के कारण प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की है। 12 मजिस्ट्रेट्स को भी तैनात किया गया है। 14 जगहों पर पुलिस की बेरी केडिंग की गई है। प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रांची के ध्रुवा स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथ मेला को लेकर विशेष पूजा होती है। यहां किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे इसको लेकर यहां करीब एक हजार जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा एकरा मस्जिद, मेन रोड स्थित महावीर मंदिर के अलावा और भी कई धार्मिक स्थलों पर जवानों को तैनात किया गया है। कचहरी चौक पर बने कंट्रोल रूम से पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर बनाए हुए हैं। 

2 साल बाद हो रहा, रथ मेला का आयोजन
आपको बता दे कि कोरोना के कारण 2 साल बाद राजधानी में रथ मेला का भव्य आयोजन हो रहा है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु ध्रुवा स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा के लिए जुटे हूं। यहां से रथ को खींचकर मौसीबाड़ी तक पहुंचाया जाएगा। 10 जुलाई को वापस भगवान जगन्नाथ को मौसी बाड़ी से मुख्य मंदिर तक वापस लाया जाएगा। यहां रथ का निर्माण उड़ीसा के भुवनेश्वर से आए कारीगरों ने किया है। इस रात में 8 पहिए और चार दरवाजे हैं। 40 लाख रुपए की लागत से यहां रक्त बनाया गया है रख की लंबाई 26 फीट और चौड़ाई 32 फीट है। 

जमशेदपुर में भी निकलेगी रथ यात्रा
जमशेदपुर में रथयात्रा निकालने की जोरदार तैयारी चल रही है। शाम में भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। दो साल बाद आयोजित होने वाले इस रथ यात्रा को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं। इसके अलावा राज्य के और भी कई जगहों पर रथ यात्रा धूम-धाम से निकाली जाएगी।

यह भी पढ़े- 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल