राष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड विधानसभा में वोटिंग शुरू, भाजपा के अनंत ओझा ने डाला पहला वोट

देशभर में 15 वें राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव सावन के पहले सोमवार 18 जुलाई को शुरू हो चुके हैं। इसमें एनडीए की तरफ से प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू है तो वहीं उनके विपक्ष में यशवंत सिंहा खड़े है। इनके लिए देश के सभी जिलों में वोटिंग स्टार्ट हो चुकी है।
 

Sanjay Chaturvedi | Published : Jul 18, 2022 7:26 AM IST

रांची. देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा होने वाला है। उनका कार्यकाल 25 जुलाई 2017 से स्टार्ट हुआ था। इनके बाद देश के नए राष्ट्रपति के लिए आज से देशभर में चुनाव हो रहे है। इस चुनाव में आम जनता वोट नहीं करती है, बल्कि उनके द्वारा चुने गए विधायक अपना मतदान देते है। आपको बता दे कि राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू तो वहीं यूपीए की तरफ से यशवंत सिंहा खड़े हुए है। इनके लिए विधायकों ने सोमवार यानि की आज 18 जुलाई को वोट देना शुरु कर दिया है। सबसे पहले भाजपा के विधायक ट्राइबुनल हॉल पहुंचने लगे है। 26  जुलाई के दिन इनका परिणाम जारी होगा। और देश को 15 वें राष्ट्रपति मिलेंगे।

भाजपा के अनंत ओझा ने डाला वोट
झारखंड विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव 2022 को लेकर मतदान शुरू हो गया है। सबसे पहले भाजपा के अनंत ओझा ने वोट डाला। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत सभी 26 विधायक बस में सवार होकर वोट डालने के लिए आये हैं। वोटिंग शाम पांच बजे तक चलेगी। विधानसभा के न्यायाधिकरण हाल में मतदान की व्यवस्था की गयी है। आजसू के सुदेश महतो ने भी अपना वोट डाला।


बस से सवार होकर विधानसभा पहुंचे राजग के विधायक
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर झारखंड विधानसभा परिसर में राजग के सभी विधायक पहले नीलकंठ सिंह मुंडा के आवास पर जुटे। यहां से राजग के विधायक एक बस पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे। राजग की तरफ से एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट किया जायेगा। राजग घटक दल में शामिल आजसू पार्टी के सुदेश महतो और लंबोदर महतो भी वोट देने के लिए विधानसभा पहुंच गये हैं।  झारखंड विधानसभा में निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक भी मौजूद हैं। वोट देने के लिए राजद के विधायक सह मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी विधानसभा पहुंच चुके हैं। राष्ट्रपति पद को लेकर राजग से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के साक्षा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा मैदान में हैं।

आपको बता दे कि झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपना समर्थन एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को देने की घोषणा की थी।


यह भी पढ़े- राष्ट्रपति चुनाव: NDA कैंडिडेट को वोट करेंगे JMM के विधायक, वोटिंग को लेकर बनी रणनीति

 झारखंड में यशवंत सिन्हा का प्रचार खत्म, इनका वेलकम करने वाले हेमंत सोरेन कर चुके हैं द्रोपदी मुर्मू का सपोर्ट

Read more Articles on
Share this article
click me!