देश को गोल्ड दिलाने वाली रूपा रानी की कहानी: पिता की मौत पर भी नहीं टूटी, शादी के एक माह बाद पहुंच गई थी कैंप

भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाली झारखंड की बेटी रूपा तिर्की की कहानी। पहले नेशनल लेवल पर खेलती थी कबड्डी। किसी शुभचिंतक ने लॉन बॉल्स के बारे में बताया। इसे खेलने के बाद उन्हें लगा भविष्य इसी खेल में है...

Sanjay Chaturvedi | Published : Aug 3, 2022 9:01 AM IST / Updated: Aug 03 2022, 03:10 PM IST

रांची: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में लॉन बॉल में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाली रूप तिर्की नेशनल लेवल पर कबड्डी खेल चुकी है। वह बास्केटबॉल भी खेलती थी। रूपा तिर्की का घर रांची के राजा बंगला कंपाउंड सुजाता चौक में है। वे अभी रामगढ़ जिले में जिला खेल पदाधिकारी के रूप में पोस्टेड है। इससे पहले वे चाईबासा में इसी पड़ पर पोस्टेड थी। उन्होंने संत अन्ना स्कूल रांची से पढ़ाई की है। गोस्सनगर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। रूपा तिर्की ने अक्टूबर 2020 में इंजीनियर अमृत मिंज शादी की। उनके पिता पोस्ट ऑफिस में नौकरी करते थे। 2007 में उनके पिता का निधन हो गया। जिसके बाद उनकी मां ने डोरंडा पोस्ट ऑफिस में नौकरी की। अब मां भी रिटायर्ड  हो गई है। रूपा तिर्की तीन बहनों में दूसरे नंबर पर है। बड़ी बहन सीमा रानी तिर्की बिशप स्कूल डोरंडा में स्पोर्ट्स टीचर है। जबकि छोटी बहन राइमा रानी तिर्की ने एमबीए किया है और वह कंपटीशन की तैयारी कर रही है। 

लोग बोलते थे इस खेल में कोई भविष्य नहीं, धोनी ने बढ़ाया उत्साह
रूपा रानी तिर्की ने बताया कि लॉन बॉल्स में आने से पहले वह राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेलती थी इसी दौरान एक शुभचिंतक ने उन्हें लॉन बॉल के बारे में बताया। जिसके बाद उन्होंने लॉन बॉल्स के बारे में जाना और खेलना शुरु किया। जब उन्होंने तय किया कि वह लॉन बॉल्स खेलेंगी, तब कइयों ने कहा कि इस गेम में कोई भविष्य नहीं है। लेकिन उन्हें लगा कि उनका भविष्य इसी खेल में है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी सर ने इस खेल के लिए उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया। जब धोनी देवड़ी मंदिर जाना होता है तब वह प्रैक्टिस करते समय उनसे मिलने जरूर आते हैं। वे लॉन बॉल्स भी खेल लेते है। लोन बॉल भी खेल लेते हैं। 

Latest Videos


पति ने काफी सपोर्ट किया, शादी के एक माह बाद ही कैम्प आई
रूपा रानी तिर्की ने बताया कि गोल्ड मेडल दिलाने में उनके पति ने भी उनका काफी सपोर्ट किया है। शादी के एक माह बाद ही वे दिल्ली में नेशनल कैंप चली गई। शादी के तुरंत बाद ही जाने में उन्हें थोड़ा संकोच हो रहा तो पति ने उनका काफी सपोर्ट किया। उन्हें प्रमोट किया। पति का कहना था कि तुमने इस खेल को इतने साल दिए हैं अब इसे यूं ही मत जाने दो। मौका मत गवाओं। पति के सपोर्ट से वे नेशनल कैंप आई और 4 महीने कैंप में रही। पति अमृत मंच से उनकी मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी। 

चारों ओर हो रही सराहना
रूपा रानी तिर्की की राज्य में चारों ओर सराहना हो रही है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। झारखंड के लोग बेसब्री से उनका रांची वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की जा रही है।

यह भी पढ़े- कॉमनवेल्थ के 92 साल के इतिहास में पहली बार लॉन बॉल्स में भारत को गोल्डः झारखंड की बेटियों ने दिला बढ़ाया मान

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election