
रांची (ranchi). झारखंड से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। झारखंड की बेटी के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की खबर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल मनचलों ने पहले युवती को सुनसाल जगह ले जाकर उसके साथ रेप किया। उसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो पेट्रोल छिड़क कर जला डाला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पर मामला तीन थानों के बीच उलझ गया है।
इस तरह सामने आई घटना
रविवार,10 जुलाई के दिन कुछ युवक चट्टी रोड मठ पहाड़ के समीप से गुजर रहे थे, तभी अर्द्धनिर्मित घर से दुर्गंध आने पर घर के अंदर झांका तो शव देखकर युवक भागने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना राजधानी रांची और गुमला जिला के सटे चट्टी रोड की है। मठ पहाड़ के समीप एक अर्द्धनिर्मित घर से पुलिस ने एक युवती का जला हुआ शव बरामद किया है। बताया जाता है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गयी है। इसके बाद शव की पहचान मिटाने के लिए आग लगा दी गई। शव का अधिकांश हिस्सा जल गया है। युवती की उम्र 18 से 20 वर्ष बतायी जा रही है। शव देखने से लग रहा है कि अपराधियों ने पहचान छिपाने के लिए युवती को बेरहमी से जलाकर मार दिया है।
क्षेत्र को लेकर असमंजस में तीन थाना की पुलिस
पुलिस ने जिस घर से शव बरामद किया है वह भरनो, भंडरा व नरकोपी थाना के सीमावर्ती पर स्थित है। तीन थानों का बॉर्डर होने के कारण घटनास्थल किस थाना में पड़ता है, इसे लेकर तीनों थाना की पुलिस असमंजस में थी। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद घटना बेड़ो के नरकोपी थाना के अंतर्गत आया। इसके बाद नरकोपी थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना स्थल सुनसान जगह पर है। पुलिस शव बरामद करने के बाद अनुसंधान में जुट गयी है। पुलिस ने घटना स्थल से पेट्रोल की शीशी, शराब की बोतल भी बरामद की है।
यह भी पढ़े- झारखंड में सनसनीखेज वारदात: दुकान के बाहर लगा था ताला, शटर खोला तो हैरान कर देने वाला था नजारा
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।