झारखंड में निर्भया जैसी दरिंदगी...रेप के बाद दरिंदों ने कर दी हत्या, बॉडी पत्थरों को कुचला...फिर लगा दी आग

झारखंड के चट्टी रोड पर एक युवती से दुष्कर्म करने के बाद पत्थर से बुरी तरह सिर कुचलकर मार डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया। फिर सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने पेट्रोल छिड़क कर जलाई लाश। मामले में जांच के लिए तीन थानों की पुलिस उलझी।

Sanjay Chaturvedi | Published : Jul 10, 2022 11:19 AM IST

रांची (ranchi). झारखंड से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। झारखंड की बेटी के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की खबर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल मनचलों ने पहले युवती को सुनसाल जगह ले जाकर उसके साथ रेप किया। उसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो पेट्रोल छिड़क कर जला डाला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पर मामला तीन थानों के बीच उलझ गया है।

इस तरह सामने आई घटना
रविवार,10 जुलाई के दिन कुछ युवक चट्टी रोड मठ पहाड़ के समीप से गुजर रहे थे, तभी अर्द्धनिर्मित घर से दुर्गंध आने पर घर के अंदर झांका तो शव देखकर युवक भागने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना राजधानी रांची और गुमला जिला के सटे चट्टी रोड की है। मठ पहाड़ के समीप एक अर्द्धनिर्मित घर से पुलिस ने एक युवती का जला हुआ शव बरामद किया है। बताया जाता है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गयी है। इसके बाद शव की पहचान मिटाने के लिए आग लगा दी गई। शव का अधिकांश हिस्सा जल गया है। युवती की उम्र 18 से 20 वर्ष बतायी जा रही है। शव देखने से लग रहा है कि अपराधियों ने पहचान छिपाने के लिए युवती को बेरहमी से जलाकर मार दिया है।   

Latest Videos

क्षेत्र को लेकर असमंजस में तीन थाना की पुलिस
पुलिस ने जिस घर से शव बरामद किया है वह भरनो, भंडरा व नरकोपी थाना के सीमावर्ती पर स्थित है। तीन थानों का बॉर्डर होने के कारण घटनास्थल किस थाना में पड़ता है, इसे लेकर तीनों थाना की पुलिस असमंजस में थी। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद घटना बेड़ो के नरकोपी थाना के अंतर्गत आया। इसके बाद नरकोपी थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना स्थल सुनसान जगह पर है। पुलिस शव बरामद करने के बाद अनुसंधान में जुट गयी है। पुलिस ने घटना स्थल से पेट्रोल की शीशी, शराब की बोतल भी बरामद की है।


यह भी पढ़े- झारखंड में सनसनीखेज वारदात: दुकान के बाहर लगा था ताला, शटर खोला तो हैरान कर देने वाला था नजारा

Share this article
click me!

Latest Videos

Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास