नाबालिग को भाई के सामने घर से उठा ले गया युवक, दरिंदगी करते हुए कर दी ऐसी हालत कि रुक नहीं रहा खून का फव्वारा

Published : Sep 22, 2022, 08:24 PM ISTUpdated : Sep 22, 2022, 10:02 PM IST
नाबालिग को भाई के सामने घर से उठा ले गया युवक, दरिंदगी करते हुए कर दी ऐसी हालत कि रुक नहीं रहा खून का फव्वारा

सार

झारखंड के साहिबगंज में बुधवार की रात एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की वारदात हुई है। घटना के बाद पीड़िता की हालत इतनी खराब हो गई है कि उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। मामले में गुरुवार की शाम केस दर्ज हुआ है।

साहिबगंज (झारखंड): झारखंड में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फिर एक दरिंदे ने 14 साल की नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाया। नाबालिग किशोरी की ऐसी हालत कर दी कि वह अस्पताल में इलाजरत है। उसका रक्त का रिसाव नहीं रुक रहा है। घटना को लेकर गांव के लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। मामला झारखंड के साहिबगंज जिले (sahibganj district) का है। यहां के राधानगर थाना क्षेत्र की उत्तर पलाशगाछी पंचायत के एक गांव की नाबालिग के साथ गलत हुआ। राधानगर थाना की पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। पीड़िता का इलाज साहिबगंज सदर अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं। 

भाई के सामने घर से उठा ले गया आरोपी
आरोपी सफीकुल शेख बच्ची के पड़ोस गांव का ही रहने वाला है। बुधवार की रात वह नाबालिग किशोरी को घर से उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पांच साल के भाई के सामने की आरोपी किशोरी को उठाकर ले गया। बच्ची के मुर्छित होने पर आरोपी मौके से भाग निकला। किसी तरह बच्ची अपने घर पहुंची और पड़ोसियों को मामले की जानकारी दी। गुरुवार की देर शाम इस मामले को लेकर थाना में केस दर्ज कराया गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। बच्ची के मां के बयान पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी और पीड़िता एक ही समुदाय के हैं।

बच्ची के माता-पिता गए थे पश्चिम बंगाल
घटना को वक्त बच्ची अपने छोटे भाई के साथ घर पर थी। उसके माता-पिता परिवार के ही एक सदस्य का इलाज कराने पश्चिम बंगाल गए थे। पड़ोसियों ने फोन पर बच्ची के साथ हुए गलत की जानकारी उसके माता-पिता को दी। जिसके बाद माता-पिता घर लौटे और बच्ची को लेकर स्थानीय अस्पताल गए। जहां से बच्ची को साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके प्रायवेट पार्ट से लगातार ब्लीडिंग हो रही है। इस मामले में थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने बताया कि आरोपी फरार है। पुलिस घटना स्थल पर भी गई थी। पीड़िता की मां के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े- राजस्थान के इस किसान ने गायों के लिए जो किया वह करने के लिए लोहे का कलेजा चाहिए, कई बीघा में खड़ी फसल दान की

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल