झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मारे गए आरोपी में महिला भी शामिल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

झारखंड के सरायकेला- खरसवां जिलें  में  1 सितंबर की देर रात पुलिस की नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। जिसमें दो नक्सली ढेर हो गए है। शव को जब्त करने के बाद पुलिस ने जांच की तो उनको पता चला कि इनमें से एक महिला भी है। वहीं मृतकों के पास भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए है।

Sanjay Chaturvedi | Published : Sep 2, 2022 9:48 AM IST

सरायकेला-खरसवां (झारखंड): झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया है। दो नक्सलियों मे एक महिला नक्सली भी शामिल है। दोनों के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके अलावा पुलिस को भारी संख्या में हथियार भी मिले हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सरायकेला-खरसवां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र में 1 सितंबर की देर रात पुलिस और कोबरा बटालियन ज्वाइंट ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान पुलिस का समाना नक्सलियों से हो गया। दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें दो नक्सली मारे गए। नक्सलियों के कैंप को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। वहीं, किसी पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने इसकी पुष्टी की है। शुक्रवार को प्रेस कॉंफ्रेस आयोजित कर मामले की पूरी जानकारी दे सकती है। 

अनल दा के दस्ते के साथ हुई मुठभेड़
पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसवां और खूंटी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र जोंगरो गांव के जंगल में पुलिस का सामना देर रात नक्सलियों से हो गया। पुलिस और कोबरा बटालियन के जवान जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहा थे। जहां दो करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा के दस्ते से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। जिसमें दो नक्सली मारे गए। पुलिस को भारी पड़ता देख अनल दा अंधेरे का फायदा उठा अपने दस्ते के साथ भाग खड़ा हुआ। करीब तीन घंटे तक दोनों ओर से गोलियां चली। पुलिस ने नक्सलियों का कैंप भी ध्वस्त कर दिया। जहां मुठभेड़ हुई वह इलाका नक्सली अनल दा का है। मुठभेड़ के दौरान अनल दा के साथ नक्सली अमित मुंजा. सालुका कायम समेत अन्य हार्डकोर नक्सली भी मौजूद थे।  मुठभेड़ के बाद से पुलिस और कोबरा बटालियन के जवान इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। अनल दा के अपनी दस्ते के साथ खूंटी भागने की संभावना जताई जा रही है। 

घटना स्थल के लिए रवाना हुए तमाम पुलिस पदाधिकारी
नक्सलियों के मारे जाने की सूचना पर तीनों जिला के पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गई हैं। पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए दोनों नक्सलियों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। साथ ही दोनों नक्सलियों की पहचान करने की भी पुलिस कोशीश कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अनल दा जंगल में अपने दस्ते के साथ शरण लिए हुए है। जिसके बाद जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तीन घंटे तक दोनों ओऱ से रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। सुरक्षा जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भागने में सफल रहे।

यह भी पढ़े- राजस्थान में ऐसा क्या हुआ कि स्कूली छात्रों ने कर दिया हाई वे जाम, बस ने हॉर्न बजाया तो बोले- चढ़ा के ले जाओ

Share this article
click me!