इस गरीब लड़की को इस तरह मिली 200 रुपए गायब होने की सजा

Published : Oct 02, 2019, 04:06 PM IST
इस गरीब लड़की को इस तरह मिली 200 रुपए गायब होने की सजा

सार

दिल दहलाने वाली यह घटना झारखंड राज्य के हजारीबाग शहर की है। बीडीओ पर आरोप है कि उसने अपनी नौकरानी को 200 रुपए चोरी करने के इल्जाम में बुरी तरह टॉर्चर किया।

हजारीबाग. यह कहानी एक अफसर की क्रूरता से जुड़ी है। आरोप है कि उसने अपनी नौकरानी को बुरी तरह टॉर्चर किया। लेकिन जब नौकरानी की तबीयत बिगड़ी, तो उसे एक लाख रुपए देकर चुप रहने को कहा गया। राकेश कुमार बड़कागांव ब्लॉक के बीडीओ हैं। कुमार के अलावा उनकी पत्नी पर भी घरेलू नौकरानी को प्रताड़ित करने करने का आरोप लगा है। दम्पती ने नौकरानी पर 200 रुपए की चोरी का इल्जाम लगाया था। इसके बाद नौकरानी को बेलन से पीटा और गर्म आयरन से दागा। पीड़िता को उसके पिता तिनतूस लकड़ा ने मंगलवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

बाल भी नोंच डाले...
बड़कागांव थाना एरिया के सोहादी गांव की रहने वाली 17 साल की प्रीति तीन महीने पहले ही राकेश कुमार के हजारीबाग पुराना बस स्टैंड स्थित घर पर काम के लिए गई थी। एक महीने पहले प्रीति पर चोरी का इल्जाम लगाया गया था। फिर उसे पीटा गया। बाद में बीडीओ ने प्रीति को एक लाख रुपए देकर इलाज कराने को बोल दिया। इस घटना के बाद से प्रीति सदमे में है। उसके गले, छाती और हाथ के अलावा शरीर पर भी जगह-जगह टॉर्चर करने के निशान हैं। प्रीति ने आरोप लगाया है कि उसके बाल भी नोंच लिए गए। अफसर दम्पती पर आरोप है कि नौकरानी को जूठन खिलाया जाता था। हालांकि बीडीओ ऐसी किसी घटना से साफ इनकार करते हैं।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल