प्रेमिका से बोला-चलो शादी करते हैं, लेकिन बातों में उलझाकर ट्रेन के आगे दे दिया धक्का

Published : Jul 16, 2019, 11:53 AM IST
प्रेमिका से बोला-चलो शादी करते हैं, लेकिन बातों में उलझाकर ट्रेन के आगे दे दिया धक्का

सार

संजीव कुमार सदर थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में अपनी प्रेमिका के संग लिव इन में रहता था। इसी बीच संजीव ने बगैर प्रेमिका को बताए अपने घरवालों की मर्जी से दूसरी जगह शादी कर ली थी।

रांची. प्यार में धोखा और फिर जान से खत्म करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमिका से पीछा छुड़ाने प्रेमी ने उसे ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था। दरअसल, लंबे समय तक रिलेशन के बाद प्रेमी ने कहीं और कर ली थी शादी। जब लड़की को इसका पता चला, तो वो भी शादी के लिए दबाव डाल रही थी। दोनों के बीच फोन कॉल के जरिये दोस्ती हुई थी। लड़की पढ़ाई के लिए रांची आई थी, जबकि आरोपी प्राइवेट जॉब करता है।
 
पुलिस के मुताबिक संजीव कुमार सदर थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में अपनी प्रेमिका के संग लिव इन में रहता था। इसी बीच संजीव ने बगैर प्रेमिका को बताए अपने घरवालों की मर्जी से दूसरी जगह शादी कर ली। जब इसकी जानकारी प्रेमिका को मिली, तो वो नाराज हो उठी। संजीव ने प्रेमिका से शादी का वादा किया और 16 जून को वो उसे लेकर अपने घर देवघर के करौं के लिए निकला।
 
पुलिस ने बताया कि 17 जून को लड़की की लाश विद्यासागर और मदनकट्टा स्टेशन के बीच पड़ी मिली थी। 4 जुलाई को लड़की के परिजनों ने सदर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने पड़ताल शुरू की, तब मामले का खुलासा हुआ। संजीव ने बताया कि उसने ही अपनी प्रेमिका को ट्रेन के आगे धक्का दिया था।
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड में आंसू गैस-लाठीचार्ज के बाद 600 पर FIR! JPSC-JSSC आंदोलन में आखिर ऐसा क्या हुआ?
Weather Update 13 August 2026: बिहार-झारखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट