मां समझती थी कि बच्ची मौलाना के पास पढ़ने जा रही है, एक दिन मालूम चला कि वो गर्भवती थी...

Published : Feb 26, 2020, 03:48 PM IST
मां समझती थी कि बच्ची मौलाना के पास पढ़ने जा रही है, एक दिन मालूम चला कि वो गर्भवती थी...

सार

यह शर्मनाक मामला रांची का है। आशंका जताई जा रही है कि मौलाना ने और भी बच्चियों का शारीरिक शोषण किया होगा। पुलिस मौलाना से पूछताछ कर रही है।  

रांची, झारखंड. अपनी जिस नाबालिग बच्ची को मां-बाप मौलाना के पास धार्मिक शिक्षा लेने भेजते थे, उन्हें क्या मालूम था कि मौलाना इतना बड़ा अधर्म कर देगा। मुफ्त की शिक्षा देने के बहाने मौलाना बच्ची का शारीरिक शोषण कर रहा था। यही नहीं, जब बच्ची गर्भवती हुई..तो उसने डरा-धमकाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसकी खबर जब बच्ची के मां-बाप को पता चली..तो मौलाना ने उन्हें पैसों का लालच दिया। हालांकि मामला पुलिस तक पहुंचा और मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को आशंका है कि मौलाना ने और भी बच्चियों का शारीरिक शोषण किया होगा। पुलिस मौलाना से पूछताछ कर रही है।


पत्नी के साथ मदरसा चलाता था मौलाना..
पुलिस के अनुसार मामला रांची के मांडर इलाके का है। बच्ची मदरसे में पढ़ने जाती थी। यह मदरसा आरोपी मौलाना और उसकी पत्नी मिलकर चलाते हैं। बताते हैं कि आरोपी पिछले 6 महीने से बच्ची का शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी मौलाना शाहिद अंसारी ने बच्ची का गर्भपात कराया..तब उसके घर पर मामला पता चला। मांडर थाना पुलिस ने बताया कि मौलाना आसपास से चंदा लेता था। वो कहता था कि यह चंदा बच्चों की शिक्षा पर खर्च करेगा।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत