पंचायत बोली, डायन नहीं हो, तो अग्नि परीक्षा देने से डरो मत, फिर खौलते पानी में डलवा दिए हाथ

Published : Dec 14, 2019, 11:47 AM IST
पंचायत बोली, डायन नहीं हो, तो अग्नि परीक्षा देने से डरो मत, फिर खौलते पानी में डलवा दिए हाथ

सार

रांची में भूत-प्रेत के साया बताकर चार महिलाओं की 'अग्नि परीक्षा' लेने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। भरी पंचायत में इनसे खोलते पानी के अंदर से सिक्का उठवाया गया।

रांची, झारखंड. भूत-प्रेत का भय दिखाकर भरी पंचायत ने चार महिलाओं को सरेआम प्रताड़ित किया। इनसे खोलते पानी के अंदर से सिक्का उठवाया गया। यह शर्मनाक मामला रांची से करीब 36 किमी दूर अनगड़ा के बीसा पाहनटोली गांव में हुआ। जिस महिलाओं को प्रताड़ित किया गया, उनमें एक 13 साल की लड़की भी है।

बताया जाता है कि गांव के एक दबंग व्यक्ति रिदय पाहन के घर पर कुछ दिनों से रात को पथराव हो रहा था। इस पर एक ओझा को बुलाया गया। ओझा ने पड़ोस में रहने वालीं चार महिलाओं को डायन करार दे दिया। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने चारों महिलाओं से कहा कि वे खौलते पानी के अंदर पड़े सिक्के को निकालें। पंचायत के डर से महिलाओं ने सिक्के निकाले। इससे उनके हाथ में फफोले पड़ गए। मामला जब पुलिस तक पहुंचा, तो आरोपी भाग निकले। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि हाथ में फफोले पड़ने से वे वोट डालने भी नहीं जा पाएंगी।

भूत होगा, तो जल जाएगा हाथ..
पंचायत ने चारों महिलाओं से बारी-बारी से खौलते पानी में डला सिक्का निकालने को कहा गया। महिलाओं से कहा गया कि अगर उन पर भूत-प्रेत का साया होगा, तभी हाथ जलेगा। अगर वे निर्दोष हैं, तो कुछ नहीं होगा। जब महिलाओं के हाथ में फफोले पड़ गए, तो पंचायत ने उन्हें डायन बता दिया। पीड़िताओं में शामिल 13 साल की बच्ची ने बताया कि पहले उसके घर पर पथराव हो रहा था। इसके बाद रिदय के घर पर होने लगा। उसे लगा कि मैंने ही अपने घर का भूत उनके घर पर छोड़ दिया है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Viral Video: ठेके में पहुंची ‘VIP कस्टमर’ बंदरिया, शराब पी और वहीं लगा ली झपकी
Ranchi Airport Flights: रांची में बिगड़ा मौसम, IndiGo ने 24 उड़ानें रद्द कीं, यात्रियों की बढ़ी परेशानी