सामने मौत बनकर खड़ा था वो ट्रेलर, एक साथ एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर मौत

Published : Nov 26, 2019, 06:59 PM IST
सामने मौत बनकर खड़ा था वो ट्रेलर, एक साथ एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर मौत

सार

झारखंड में हुए एक दिल दहला देने वाले हादसे ने एक पूरे परिवार के घर में मातम बिखेर दिया। जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस भीषण एक्सीडेंट में कार का चालक भी बुरी तरह से घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है।

सरायकेला. झारखंड में हुए एक दिल दहला देने वाले हादसे ने एक पूरे परिवार के घर में मातम बिखेर दिया। जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस भीषण एक्सीडेंट में कार का चालक भी बुरी तरह से घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है।

रात के अंधेरे में नहीं दिखा सामने चल रहा ट्राला
दरअसल, दर्दनाक हादसा राजनगर थाना इलाके के रघुनाथपुर के पास चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात हुआ। जहां रात के अंधेरे में कार के चालक को सड़क के किनारे खड़े एक ट्रेलर दिखाई नहीं दिया और  उसमें पीछे जा घुसा। तोनों मृतक चाईबासा जा रहे थे।

मां-बेटे और भुआ की हुई मौके पर मौत
बता दें कि यह परिवार जमशेदपुर का रहने वाला था। मारे गए इन लोगों में मां-बेटे और एक भुआ शामिल हैं। पुलिस को तीनों की पहचान  33 वर्षीय राहुल कुमार, 55 वर्षीय मां उषा देवी और 65 वर्षीय फुआ प्यारी देवी के रूप में हुई। वहीं हादसे में जख्मी चालक उम्लेन सोरेन है। जिसका जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत