बैंक में जाकर सिर फुड़वाकर भागा यह शख्स, हरकत ही कुछ ऐसी की थी

Published : Sep 19, 2019, 05:15 PM ISTUpdated : Sep 19, 2019, 06:12 PM IST
बैंक में जाकर सिर फुड़वाकर भागा यह शख्स, हरकत ही कुछ ऐसी की थी

सार

बैंक में जाकर अपना सिर फुड़वाकर निकलने वाला यह शख्स कोई दूध का धुला नहीं है। इस शख्स ने बैंक में घुसकर जो हरकत की थी, उसे देखकर पिटना तय था। इसके दो दोस्त थे, जो पिटाई होते देख भाग निकले।  

गुमला. यह बदमाश अपने दो अन्य साथियों के साथ फिल्मी स्टाइल में तमंचा लहराते हुए बैंक लूटने घुसा था। लेकिन लेने के देने पड़े गए। एक साहसी कर्मचारी ने उसे दबोच लिया। बदमाश ने हवाई फायर भी किया, फिर भी खुद को नहीं छुड़ा सका। आखिरकार मौका देखकर उसके दोनों साथी दुम दबाकर भाग निकले। इसकी कर्मचारियों ने पहले खूब पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे रायडीह थाना से बमुश्किल दो किलोमीटर दूर नवागढ़ डुमरटोली में हुई। 

फिल्मी स्टाइल में घुसे थे..
कैशपार माइक्रो क्रेडिट बैंक में ये तीन बदमाश घुसे थे। इनमें से एक ने कैशियर शकुंतला केरकेट्टा को तमंचा अड़ाकर पैसे मांगे। उसी दौरान मौका पाकर बैंककर्मी सर्वदेव कुमार इस बदमाश पर टूट पड़ा। बदमाश को ऐसी आशंका नहीं थी। बदमाश बैंक में करीब 10 मिनट तक रहे। एक बदमाश ने बैंककर्मियों को डराने हवाई फायर किया, लेकिन वो अपने साथी को नहीं छुड़ा सका। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां स्थानीय लोग भी पहुंच गए। सबने मिलकर एक बदमाश की जमकर पिटाई कर दी। उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी पंकज कुमार सिंह सहिजाना का रहने वाला है।
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC Class 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट आज आएगा या नहीं? jacresults.com पर कैसे चेक करें
ठेले पर पानीपूरी खाने से 6 साल के बच्चे की मौत, 18 लोग बीमार-वेंडर फरार