
जमशेदपुर(Jharkhand). जमशेदपुर टाटानगर रेलवे स्टेशन से एक महिला को जहरीले सांपों(smuggling exotic snakes) के साथ अरेस्ट किया गया है। महिला इन सांपों की तस्करी से जुड़ी हुई है। महिला के पास से 28 विदेशी नस्ल के सांप बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। हुआ यूं कि जमशेदपुर की टाटानगर RPF को खबर मिली थी कि एक महिला सांपों की तस्करी करके ला रही है। पढ़िए फिर आगे क्या हुआ?
दिल्ली लेकर जा रही थी सांप
RPF द्वारा पकड़ी गई महिला ने शुरुआत पूछताछ में बताया कि वो इन सांपों को नागालैंड से लेकर आ रही थी। टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 से इस महिला को अरेस्ट किया गया। महिला ने बताया कि वो नागालैंड के डिब्रूगढ़ पहुंची थी। वहां से हावड़ा आई। हावड़ा से वो ट्रेन के जरिये टाटानगर पहुंची। यहां से उसे दिल्ली जाना था। सर्प विशेषज्ञों के अनुसार, महिला के पास से जो जहरीले सांप पकड़े गए हैं, उनका इस्तेमाल नशीले पदार्थ बनाने में होता है। RPF महिला से पूछताछ कर रही है। आशंका है कि वो किसी बड़े रैकेट का हिस्सा हो सकती है। उसके गैंग तक पहुंचने के लिए एक बड़ी टीम तैयार की गई है। दरअसल, रेलवे पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नीलाचल एक्सप्रेस से एक महिला संदिग्ध सामान लेकर जा रही है। इसके बाद RPF एक्टिव हुई और चेकिंग के दौरान महिला को दबोच लिया गया।
भारत में सिर्फ 6 प्रजातियां ही जहरीली होती हैं
सर्प विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में सांपों की 6 प्रजातियां ही जहरीली होती हैं। हालांकि दुनिया के 90% लोगों का मानना है कि ज्यादातर सांप जहरीले होते हैं। लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। सांपों की गिनी-चुनी प्रजातियां ही जहरीली होती हैं। बस इनकी पहचान होना जरूरी है। मसलन भारत में सांपों की सिर्फ 6 प्रजातियां ही सबसे ज्यादा जहरीली हैं। किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषैला सांप माना जाता है। इसकी लंबाई 5 मीटर यानी 13 फीट तक हो सकती है। भारत में यह दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में अधिक मिलता है। भारत में सांप काटने से सबसे ज्यादा होने वाली मौतों में किंग कोबरा के शिकार अधिक होते हैं। किंग कोबरा का जहर कार्डियोटॉक्सिक और न्यूरोटॉक्सिक होता है। इसके काटते ही न्यूरो सिस्टम काम करना बंद कर देता है, जिससे शरीर को लकवा मार देता है। किंग कोबरा के जहर से आदमी अंधा भी हो जाता है।
यह भी पढ़ें
Shocking Video: स्कूटी चलाते हुए मालूम हुआ कि उसमें तो कोबरा बैठा हुआ है, देखिए फिर क्या हुआ?
17 साल के लड़के ने 4 लोगों का किया मर्डर, क्राइम पेट्रोल से लिया आइडिया और तेज म्यूजिक बजाकर सबको काट डाला
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।