जब आंख में जा घुसी प्रेशर कुकर की सीटी, करना पड़ा ऑपरेशन, आप भी ऐसे बरतें सावधानी

Published : Sep 07, 2019, 08:43 PM ISTUpdated : Sep 08, 2019, 11:16 AM IST
जब आंख में जा घुसी प्रेशर कुकर की सीटी, करना पड़ा ऑपरेशन, आप भी ऐसे बरतें सावधानी

सार

एक महिला जब घर में खाना बना रही थी उसी दौरान उसकी आंख में प्रेशर कुकर की सीटी घुस गई। बताया जाता सीटी बाएं आंख और ब्रेन के बीच की हड्डी के बीच फंसी हुई थी। जिसे निकालने के लिए ऑपरेशन करना पड़ा

रांची (झारखंड).  खाना बनाते समय अगर हम कुछ सावधानियां रखेगे तो उससे खाना तो अच्छा बनेगा ही, साथ हमारे साथ किसी प्रकार का कोई हादसा नहीं होगा। लेकिन झारखंड में एक महिला के साथ दाल बनाते समय ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है जिसकी उसने भी कभी कल्पना नहीं की होगी। 

दरअसल ये मामला है झारखंड के खूंटी जिले में सामने आया है। बताया जाता है कि महिला के साथ दाल बनाने के दौरान यह हादसा हुआ है। जब बहुत देर तक सीटी नहीं आई तो महिला ने पास जाकर उसको हिलाकर देखा तो वह प्रेशर से निकली और उसकी आंख में अंदर घुस गई।

जरा सी देरी होती जा सकती थी जान तक
सीटी इतने बुरे तरीके से जाकर आंख में घुसी थी कि डॉक्टरों को जख्म की सिलाई करनी पड़ी। स्कैन जांच में पता चला कि सीटी महिला के बाएं आंख और ब्रेन के बीच की हड्डी के बीच फंसी हुई थी। शनिवार को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर आंख में  सीटी को निकाल दिया है। लेकिन महिला की आंख आंख पूरी तरह बेकार हो चुकी है। डॉक्टरों ने कहा अगर थोड़ी सी देरी हो जाती तो जान भी जा सकती थी या फिर महिला के ब्रेन में इंफेक्शन हो जाता तो वह पैरालाइज भी हो सकती थी।

ऐसे बरतें सावधान
 कुकर का इस्तेमाल करते वक्त जांच करें, सीटी सही से काम कर रही है या नहीं। क्योंकि कुकर में गैस बनती है, जिसके कारण से वह ऊपर उठ जाती है और गैस बाहर निकल जाती है। अगर गैस निकलने में कोई दिक्तक हो तो कुकर फट भी सकता है। कुकर में लगने वाले रबड़ के गैस किट की भी समय-समय पर जांच करना चाहिए।  

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?