10 सपने, जो हमें संकेत देते हैं विवाह और प्रेम संबंधों के बारे में

Published : Sep 24, 2019, 05:56 PM IST
10 सपने, जो हमें संकेत देते हैं विवाह और प्रेम संबंधों के बारे में

सार

 स्वप्न ज्योतिष के अनुसार, कुछ सपने विवाह और प्रेम संबंधों से संबंधित संकेत भी देते हैं।

उज्जैन(Ujjain). ज्योतिष शास्त्र में स्वप्न ज्योतिष का भी विशेष महत्व है। सपने हमें आने वाले भविष्य के बारे में पहले से ही संकेत दे देते हैं, ऐसी मान्यता है। जरूरत है तो बस उन सपनों का अर्थ समझने की। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार, कुछ सपने विवाह और प्रेम संबंधों से संबंधित संकेत भी देते हैं। ऐसे ही कुछ सपनों की जानकारी इस प्रकार है
  •  अगर कोई सपने में खुद को एरोप्लेन उड़ाते हुए देखता है तो जल्दी ही उसका विवाह होने की संभावना रहती है।
  •  किसी को सपने में अंगूठी या नैकलेस दिखाई दे तो उसकी लव लाइफ सुखी रहती है।
  •  कुंवारी कन्या सपने में शिल्पकार को देखती है तो उसे मनचाहा पति मिलने की संभावना रहती है।
  •  यदि कोई विवाहित व्यक्ति सपने में देखे कि उसका विवाह हो रहा है तो उसकी लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं।
  •  सपने में अगर कोई लड़की किसी सहेली के दिए हुए कंगन पहनती है तो जल्दी ही उसका विवाह हो सकता है।
  •  सपने में अगर सगाई होती हुई दिखाई दे तो वास्तविक जीवन शादी होने में बहुत समय लगता है।
  •  कोई लड़की सपने में स्वयं को मेले में देखे तो उसकी शादी उसकी इच्छा उसके मनपसंद लड़के से हो सकती है।
  •  कोई लड़की सपने में सुंदर चिडिया देखती है तो जल्दी ही उसकी शादी उसके प्रेमी से हो सकती है।
  •  सपने में जब कोई खुश होकर नाचता है तो जल्दी ही उसकी शादी हो सकती है।
  •  विवाहित स्त्री/पुरुष अगर सपने में तलाक देते हुए देखते हैं तो उनका पारिवारिक जीवन नष्ट हो सकता है।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज