Horoscope Today आज का राशिफल 15 मार्च 2022: वृष वालों को मिलेगा सम्मान, सिंह वालों को मिल सकती है संपत्ति

Published : Mar 15, 2022, 05:00 AM IST
Horoscope Today आज का राशिफल 15 मार्च 2022: वृष वालों को मिलेगा सम्मान, सिंह वालों को मिल सकती है संपत्ति

सार

15 मार्च, मंगलवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। मंगलवार को सूर्योदय आश्लेषा नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। मंगलवार को आश्लेषा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।  

उज्जैन. 15 मार्च, मंगलवार को आश्लेषा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है। मंगलवार को सूर्य मीन राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आप जीवनसाथी से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करेंगे। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर करेंगे, जिसे वह पूरी भी अवश्य करेंगी। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। 
उपाय- शिवजी की पूजा करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई उपहार मिल सकता है। यदि आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा रहे हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज कुछ नई खरीदारी कर सकते हैं। आज का दिन आपके सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। परिवार के मुखिया का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते नजर आएंगे। आपने यदि अपने धन को निवेश करने का मन बनाया है तो शेयर बाजार, आदि में निवेश कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, उनके कष्टों में आज सुधार हो सकता है। 
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों में आयोजित होने का मौका मिल सकता है। यदि आज कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उससे दूर रहना बेहतर रहेगा। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। 
उपाय- आंकड़े के पौधे में जल चढ़ाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आपका अपने किसी मित्र से मेल मिलाप हो सकता है। अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकांक्षावों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि आगमन हो सकता हैं। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। 
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आपको किसी पर भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा। थकान के कारण कुछ मानसिक तनाव हो सकता है, जिसे आप योग व व्यायाम के द्वारा भी समाप्त कर सकते हैं। आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा, क्योंकि आपको एक के बाद एक शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे। 
उपाय- कालभैरव को इमरती का भोग लगाएं।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज अपनी किसी पिछली की हुई गलती के लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है। नौकरी से जुड़े जातकों को महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। अटका हुआ पैसा मिल सकता है।
उपाय- शीतला माता की पूजा करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु भी मित्र बनते हुए नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलेगा, जिसका फायदा राजनीति में कार्यरत लोग अवश्य उठाएंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूल चढ़ाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आपकी तरक्की देखकर लोग आपसे ईर्ष्या करेंगे और वह आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आज किसी महत्वपूर्ण काम में अपने दोस्त का सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। आपको व्यापार में एक के बाद एक डील मिलती रहेगी, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे।
उपाय- देवी मंदिर में तलवार अर्पित करें। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
राजनीति में कार्यरत लोगों को आज कोई उनका पसंदीदा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहना होगा, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे, नहीं तो वह लंबे समय के लिए टल सकते हैं। जीवनसाथी से आपको हर संभव मदद मिलेगी।
उपाय- कांटेदार पौधए पर जल अर्पित करें।

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही समस्याओं का समाधान अपने गुरुजनों से मिलेगा, जिसके कारण उनकी सभी समस्याएं समाप्त होगी। आपके मन की इच्छा को संतान पूरी कर सकती है। मित्रों के साथ किसी छोटी मोटी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, जहां आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा।
उपाय- शनि मंत्रों का जाप करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपको अपनी सोच को संतान के ऊपर हावी नहीं होने देना है, उसके मन की बात जानने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपके रुके हुए धन की प्राप्ति के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन आपको फिर भी धन को सोच समझकर खर्च करना बेहतर रहेगा।आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन लेकर आएगा। 
उपाय- हल्दी का स्वस्तिक घर के बाहर बनाएं।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, जानें आपकी लाइफ पर कैसा होगा असर?
Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?