Horoscope Today आज का राशिफल 18 मई 2022: मिथुन वाले खरीद सकते हैं संपत्ति, सिंह वालों को होगा फायदा

आज (18 मई, बुधवार) ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। बुधवार को सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, उसके बाद मूल नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।
 

Manish Meharele | Published : May 16, 2022 7:39 AM IST

उज्जैन. बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। मंगल, गुरु और शु्क्र ग्रह मीन में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, शनि कुंभ राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
चोट लगने के योग बन रहे हैं,वाहन सावधानी से चलाएं। नई योजना अमल में लाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी आपके अनुकूल रहेगा। किसी तरह के विवाद की कोई संभावना नहीं है। प्रेमियों के लिए समय थोड़ा चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है। आंशिक वियोग भी हो सकता है। 
उपाय- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
नौकरी में काम बहुत रहेगा, लेकिन समय के साथ पूरा भी होता जाएगा। व्यापार में कोई नया समझौता होने के योग हैं। आपको किसी काम में पार्टनरशिप के ऑफर भी मिल सकते हैं। सेहत के लिहाज से समय अच्छा है लेकिन ज्यादा दौड़धूप से बचें। 
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। भूमि भवन या अन्य कोई अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। कोई अपना व्यक्ति इस समय आपको धोखा दे सकता है। सामाजिक स्तर पहले से बेहतर होगा। एकांत के क्षणों में आप अपने कामों को लेकर गहन मंथन करेंगे। 
उपाय- देवी पार्वती को सुहाग की सामग्री भेंट करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच संबंधों में खट-पट हो सकती है, इसका कारण कोई तीसरा व्यक्ति हो सकता है। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आप लंबे समय तक मानसिक चिंता की समस्याओं से बाहर आ जाएंगे। 
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
यह समय उत्तम फल देने वाला रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फायदा इस दौरान मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। इस समय आप बच्चों की गलतियां नजरअंदाज कर दें तो बेहतर रहेगा। 
उपाय- गेहूं का दान करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
मेहमानों के आने जाने के कारण थोड़ी असुविधा महसूस करेंगे। संतोष के साथ आप परिस्थितियों का सामना करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए कैरियर की नई उम्मीद जागेगी। पति-पत्नी के बीच संबंधों में सुधार हो सकता है। बिना सोचे-समझे वैवाहिक जीवन में कोई फैसला न करें। 
उपाय- गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री जैसे कापी किताबें भेंट करें।

तुला राशिफल(Libra Daily Horoscope)
जीवनसाथी की मदद से धन लाभ हो सकता है। इन दिनों में किए गए काम आपकी तरक्की में जुड़ेंगे। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं। नौकरी से जुड़ी यात्रा हो सकती है। कोई बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। 
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
काम का अतिरिक्त बोझ आपको परेशान कर सकता है। कुछ गलतफहमी भी हो सकती हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत खराब होने से मन उदास रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएंगे। 
उपाय- माता के लिए कोई उपहार लाकर दें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
नौकरी पेशा लोग अपने काम में बेहतर काम करके दिखाएंगे, जिससे निकट भविष्य में उनके प्रमोशन के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा ना करें तो बेहतर रहेगा। पुराना विवाद आपसी समस्या हो सकता है। आय के नए साधन आपको मिल सकते हैं।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खबर भी दे सकता है। इस राशि के अविवाहित लोग विवाह करने का मन भी बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी खास इंसान की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं, लेकिन काम करने की जगह में बदलाव होने की भी संभावना है। 
उपाय- शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपको नए और बड़े कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। साझेदार के काम में विवाद होने की संभावना है। सेहत को लेकर आपका डर बढ़ सकता है। लापरवाही न करें। आपका खान-पान बिगड़ सकता है। मौसमी बदलाव के कारण एलर्जी या किसी तरह का इंफेक्शन आपको हो सकता है। 
उपाय- शनिदेव की आरती 11 दीपक से करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। संतान को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। जिसके कारण रोजमर्रा के कामों में समय नहीं दे पाएंगे। किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च होगा। विरोधी आपकी कमजोरी का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। 
उपाय- पीले फलों का दान करें।
 

Share this article
click me!