Horoscope Today आज का राशिफल 2 मई 2022: मेष वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, मिथुन वालों को होगा धन लाभ

2 मई, सोमवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। सोमवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।

Manish Meharele | / Updated: May 02 2022, 11:46 AM IST

उज्जैन. सोमवार को चंद्रमा वृष राशि में, शनि कुंभ राशि में, सूर्य और राहु मेष राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, बुध ग्रह वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में और मंगल कुंभ राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी फूल खा कर घर से निकलना चाहिए। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आलस्य हावी हो सकता है, इस कारण कोई काम अटक सकता है। ज्यादा बोलने की आदत आपके परेशानी में डाल सकती है। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। परिवार की आपसे किसी बात को लेकर अपेक्षा रहेगी और आप उन्हें पूरा भी करेंगे। 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपका किसी बात पर पत्नी से विवाद हो सकता है। ये झगड़ा बड़ा रूप ले सकता है इसलिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, ऐसे में आपको चौकन्ना रहना होगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। 
उपाय- गणेशजी की पूजा करके घर से निकलें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा, क्योंकि तेज गर्मी आपको परेशान कर सकती है। पहले यदि पैसों को कहीं निवेश किया हुआ है तो वहां से लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज आपको जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही उपहार की प्राप्ति भी होगी। घर के सदस्यों के बीच किसी बात पर नोक-झोंक बढ़ सकती है। परिवार में यदि कोई बीमार है तो उसकी सेहत का खास ख्याल आपको इस समय रखना होगा।
उपाय- पीपल की 7 परिक्रमा करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
पारिवारिक मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फायदे की स्थिति बन सकती है। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और ईनाम भी देंगे। आज आपको अपने बिजनेस रिलेशन पर ध्यान देना होगा, अन्यथा परिणाम आपके पक्ष में नहीं रहेंगे। 
उपाय- शिवजी को धतूरा चढाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज आपको बुद्धि और विवेक से काम लेना होगा, इससे लाभ की स्थिति बनेगी। और मान-सम्मान भी मिलेगा। 
मनचाहा परीक्षा परिणाम न मिलने से छात्रों का मन उचाट रहेगा। बिजनेस के लिए स्थिति अनुकूल है। कोई नई योजना कारगर साबित होगी।
उपाय- हल्दी का तिलक लगाकर घर निकलें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज मन में उत्साह व आत्मविश्वास का भाव दिखेगा, लेकिन दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें, नहीं तो विवाद की स्थित बन सकती है। मानसिक भय से मुक्ति मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा शुभ रहेगी, लेकिन सावधानी अनिवार्य है।  
उपाय- गाय का हरा चारा लिखाएं। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। आज आलस्य न करें तो बेहतर रहेगा। आज आपको निवेश करना शुभ रहेगा। मीठी वाणी बोलने से फायदा होगा और सफलता भी मिलेगी। व्यवहार में थोड़ी विनम्रता बनाए रखें। 
उपाय- शिवजी का अभिषेक करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
इस राशि वालों की पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक खुशी मिलने से तनाव दूर होगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा उत्साह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। संभलकर रहें।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ा कदम उठाने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी परिजन के साथ अनहोनी की आशंका बन रही है। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। 
उपाय- देवी सरस्वती की पूजा करें। 

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
परिवारिक मसलों में समझदारी से काम लेना होगा। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र मे किया गया प्रयास सफल होगा। किसी काम का उत्तरदायित्व मिलेगा जो आगे चलकर आपके लिए उन्नति का रास्ता बनेगा। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपका निवेश करना शुभ रहेगा। भविष्य में इससे जुड़े फायदे नजर आएंगे। भौतिक और मानसिक रूप से एकदम स्वस्थ रहेंगे। समय आज आपके पक्ष का बना हुआ है। नौकरी और बिजनेस के लिए दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
 

Share this article
click me!