Tarot Horoscope Today आज का टैरो राशिफल 21 दिसंबर 2021, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 20, 2021 12:29 PM IST

उज्जैन. 21 दिसंबर, मंगलवार को मेष राशि वाले काम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। वृष राशि वाले नई योजनाओं पर काम करेंगे। मिथुन राशि वाले अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कर्क राशि वाले असुरक्षा का अनुभव करेंगे। सिंह राशि वालों को पैसों का निवेश करना सीखना होगा। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार…
 

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा। काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योंकि यह आपके सफलता के नए द्वार खुलने के संकेत हैं। 
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 2

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आपकी योजना में कुछ तकलीफ हो सकती है, इसलिए परिस्थिति के अनुसार बदलते रहना आवश्यक होगा। टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें। असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
जीवन शैली में बदलाव लाकर आप पैसे का अधिक खर्च रोक सकते हैं। आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आस-पास के लोगों, परिजनों और दोस्तों पर विश्वास रखें।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6


सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
दान धर्म पर ध्यान दें। युवाओं को भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा। आज का दिन लौटाने का है, किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद है। आज अपने पुराने कार्यों के असेसमेंट का दिन है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें।
लकी कलर: आरेंज,पीला, लकी नंबर: 2

तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
पैसों का निर्णय परिस्थिति का अवलोकन करके ही लें। किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे। पैसों का व्यापार में निवेश करना फायदेमंद होगा। भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश कामयाब रहेगी। टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर : 5

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को जिम्मेदारियों का एहसास होगा। रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर : 4

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज भौतिक सुख सुविधाओं पर ध्यान अधिक रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा। आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा।
लकी कलर: जामुनी, लकी नंबर: 6

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा। वास्तविकता में रहकर अपेक्षाएं रखना नाराजगी कम करा सकता है। आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 8
 

Share this article
click me!