Horoscope Today आज का राशिफल 23 अप्रैल 2022: कर्क वाले वाणी पर नियंत्रण रखें, तुला वालों को होगा धन लाभ

आज (23 अप्रैल, शनिवार) वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दिन भर रहेगी। शनिवार को सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शनिवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है।

Manish Meharele | / Updated: Apr 23 2022, 05:00 AM IST

उज्जैन. शनिवार को चंद्रमा मकर राशि में, सूर्य, राहु और बुध मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल और शुक्र कुंभ राशि में और शनि मकर राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज किस्मत आपका साथ देगी। सुख-सुविधाओं के साधन जुटेंगे। बिनजेस में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और बड़ा पद भी आपको दे सकते हैं। धन लाभ के योग भी इस दौरान बन सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी यात्रा हो सकती है।
उपाय- शनिदेव की आरती करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
कामकाज को लेकर आज कुछ ज्यादा भी भागदौड़ हो सकती है। कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। किसी की बातों से आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। बिनजेस में स्थिति पहले से ठीक रहेगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी से विवाद न करें।
उपाय- नागमंदिर में जाकर पूजा करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको नौकरी में दूसरों की मदद की आवश्यकता होगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। कोई अनचाहा मेहमान आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। किसी जरूरी काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपका मन पूजा-पाठ में कम लगेगा। 
उपाय- नवनाग स्त्रोत का पाठ करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
बिजनेस में तेजी आ सकती है। किसी विशेष कार्य से बड़ा लाभ हो सकता है। डील करते समय धैर्य रखें और किसी अनुभवी से सलाह भी अवश्य लें। वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो विवाद बढ़ सकता है। मशीनरी चलाते समय लापरवाही भारी पड़ सकती है। 
उपाय- अनाथालय में जरूरी चीजों का दान करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कोर्ट कचहरी के मामले आज सुलझ सकते हैं। कोई बड़ी खुशखबरी आज आपका दिन बना सकती है। धन से जुड़े मामलों में फायदा होगा। इस राशि वाले लोगों को आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। बच्चों के कारण घर में विवाद हो सकता है। 
उपाय- सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज किस्मत आपके साथ है, इस वजह से कुछ लोग आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। समय मिलते ही डाक्टरी परमार्श जरूर लें। रोजगार प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में हल्की नोंक-झोंक हो सकती है। धन लाभ के योग भी आज बनते नजर आ रहे हैं। 
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
अगर आपका कोई दुश्मन है तो आज आपको उससे सावधान रहना होगा। नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज आप बिना किसी काम के इधर-उधर न घूमें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। ज्यादा खर्च करने से पत्नी से विवाद भी हो सकता है।
उपाय- देवी सरस्वती की पूजा करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको सोच-समझकर कदम उठाने होंगे। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार वालों की सलाह अवश्य लें। दोस्तों का साथ आपको राहत देगा। आज आपका कोई जरूरी काम अटक सकता है। कठिनाई के इस दौरान में कुछ बातों आपको राहत दे सकती हैं।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको बिनेजस और नौकरी दोनों में फायदा हो सकता है। बिजनेस में बड़ी डील और नौकरी में बड़ा पद मिलने से घर परिवार में प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं। 

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज बिजनेस को लेकर की गई आपकी यात्रा सफलता देने वाली रहेगी। लेकिन कुछ शर्ते आपको न चाहते हुए भी मानना पड़ेगी। किसी बड़ी समस्या से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। आज आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा, जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको बेकार खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो भविष्य में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाह रहें हैं तो आज का दिन टाल दें। कोई कीमती चीज चोरी हो सकती हैं। यात्रा करते समय सावधानी रखने की जरूरत है।
उपाय- सौंफ खाकर घर से निकलें।

Share this article
click me!