Horoscope Today आज का राशिफल 6 अप्रैल 2022: मेष वालों को होगा फायदा, वृष वालों को मिलेगी सफलता

6 अप्रैल, बुधवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शाम लगभग 6 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। बुधवार को सूर्योदय रोहिणी नक्षत्र में होगा, जो शाम को 07:40 तक रहेगा। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।

Manish Meharele | / Updated: Apr 06 2022, 05:00 AM IST

उज्जैन. बुधवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ और उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। बुधवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, मंगल और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
इस राशि लोग किस्मत के भरोसे न बैठें। कर्म पर ध्यान दें, तभी सफलता हाथ लगेगी। स्वास्थ्य में पहले से बेहतर स्थिति हो सकती है। चतुराई से किया गया इन्वेस्टमेंट आगे जाकर फायदा पहुंचा सकता है। इसलिए किसी अनुभवी से सलाह अवश्य लें। ऐसी कोई बात न छेड़ें, जिसकी वजह से परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनें।
उपाय- शिवजी पर बिल्वपत्र चढ़ाएं।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज किस्मत आपका साथ देने को तैयार है। देवी मां की कृपा से आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। कोई नया काम आप शुरू कर सकते हैं या किसी नए काम का आइडिया आपको आ सकता है। बिजनेस में आज कोई बड़ी डील हो सकती है।
उपाय- किसी जरूरतमंद को कपड़ों का दान करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप भूलकर भी किसी पर क्रोध न करें, नहीं तो बनी हुई बात बिगड़ सकती है। पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है, पैसा भी खर्च होगा और तनाव भी बना रहेगा। अपने प्रियजनों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। बिजनेस में कोई नया आइडिया आपको खुश कर सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज आपको धन लाभ तो होगा, लेकिन आप उससे संतुष्ट नहीं रहेंगे। इसी बात को लेकर किसी से कहासुनी भी हो सकती है। कुछ लोग आपकी गलत छबि बनाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्रेम से जुड़े मामलों में भी आपको आज संभलकर रहना होगा। नहीं तो बात बिगड़ सकती है।
उपाय- सूर्यदेवता को जल चढ़एं। 

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ी भाग-दौड़ करने की स्थिति बन सकती है। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाए, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। हालांकि आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शाम को कोई मेहमान घर आ सकते हैं।
उपाय- कुष्ठ रोगियों की मदद करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आपके करियर के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन साबित होने वाला है। लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। गुस्से में आकर कोई गलत निर्णय न लें। अधिकारियों से बात करते समय संयम से काम लें। शाम को लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
उपाय- देवी पार्वती को लाल चुनरी चढ़ाएं।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
लव लाइफ में आज कोई विवाद हो सकता है। इसका कारण कोई तीसरा व्यक्ति हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में भी आज आपको निराशा हाथ लगेगी। पुराने दोस्तों से मिलने पर खुशी का अनुभव होगा। परिवार के बड़े लोगों की सलाह आपके काम आ सकती है।
उपाय- कालभैरव भगवान को दहीबड़े का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको किसी खास काम के लिए दोस्तों का साथ लेना पड़ेगा। वो पैसा जो काफी दिनों से अटका हुआ है आज मिल सकता है। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिल सकती है। बिजनेस से जुडे मामले में किसी की राय लेना फायदेमंत साबित हो सकता है। बच्चों के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
इस राशि के लोग आज कोई नया काम शूरू कर सकते हैं। अधूरे काम आज पूरे होने से मन को प्रसन्नता होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार हो सकता है। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कोई नन्हा सदस्य परिवार में आ सकता है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
उपाय- पीपल के पेड़ की पूजा करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। इससे आपका कर्ज चुकता हो जाएगा। ऑफिस में किसी से कहा-सुनी हो सकती है, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। अपने स्वभाव में बनावटीपन न लाएं। जैसे हैं वैसे ही रहें। किसी रिश्तेदार के कारण परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपके आसपास के लोग किसी बात पर आपके खफा हो सकते हैं। लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा है। आज कोई रुका हुआ काम पूरा करने से खुशी मिलेगी। आज कोई ऐसी खबर आपको मिल सकती है, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। 
उपाय- शनिदेव की आरती करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
नौकरी में आज आपकी स्थित पहले से मजबूत हो सकती है। बड़े अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा है, इससे आपके आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। आज आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

EVM पर देश में फिर मचा घमासान, Elon Musk के बाद Rahul Gandhi और Akhilesh Yadav ने भी उठा दिए सवाल
Kanpur Viral Video : ट्रैफिक सिपाही की सरेआम दबंगई, कार चालक पर बरसाया थप्पड़
'PM का चुप रहना ठीक नहीं' NEET मामले में कपिल सिब्बल ने उठाए कई सवाल, जांच को लेकर रखी बड़ी मांग
Weather Update : भयंकर गर्मी से कब मिलेगी निजात, आखिर कब होगी बारिश
Kanchanjunga Express Accident : बंगाल रेल हादसे में 15 की हुई मौत, 60 घायल, मुआवजे का हुआ ऐलान