विवाह और प्रेम संबंधों का संकेत भी देते हैं सपने, जानिए ऐसे ही 7 सपनों के बारे में

Published : Mar 09, 2020, 01:43 PM IST
विवाह और प्रेम संबंधों का संकेत भी देते हैं सपने, जानिए ऐसे ही 7 सपनों के बारे में

सार

सोलह संस्कारों में विवाह सबसे प्रमुख संस्कार होता है। विवाह को लेकर सभी के मन में कुछ प्रश्न अवश्य होते हैं। जैसे- विवाह कब होगा, जीवनसाथी कैसा होगा इत्यादि। 

उज्जैन. सोलह संस्कारों में विवाह सबसे प्रमुख संस्कार होता है। विवाह को लेकर सभी के मन में कुछ प्रश्न अवश्य होते हैं। जैसे- विवाह कब होगा, जीवनसाथी कैसा होगा इत्यादि। कई बार हम ऐसे सपनें दिखाई देते हैं जिनमें विवाह संबंधी प्रश्नों के उत्तर छुपे होते हैं, लेकिन हम उन्हें समझ नहीं पाते। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सपनों के बारें में बता रहे हैं, जो विवाह, प्रेम, प्रणय के संबंधों के बारे में जानकारी देते हैं-

1. कोई युवती अगर सपने में सुंदर चिड़िया देखती है तो उसके प्रेम संबंध को विवाह में बदलने में अधिक समय नहीं लगता।
2. यदि कोई प्रसन्न होकर सपने में नाचता हुआ दिखाई दे तो जल्दी ही उसकी शादी के योग बन सकते हैं।
3. कुंवारी लड़की यदि सपने में मूर्ति बनाने वाले को देखती है तो जल्दी ही उसे मनचाहे वर (दूल्हा) की प्राप्ति होती है।
4. सपने में यदि कोई युवती किसी सहेली के दिए हुए कंगन पहनती है तो उसका शीघ्र ही विवाह हो जाता है।
5. सपने में जो व्यक्ति स्वयं की मंगनी होते हुए देखता है उसका विवाह जल्दी ही मनचाही लड़की से हो सकता है।
6. यदि कोई युवती सपने में स्वयं को मेले में घुमते हुए देखे तो उसे जल्दी ही योग्य वर की प्राप्ति हो सकती है।
7. कोई व्यक्ति सपने में स्वयं को हेलिकॉप्टर में बैठे हुए देखता है तो उसके विवाह होने की संभावना बढ़ जाती है।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज