8 वास्तु टिप्स: स्टडी रूम बनाते समय रखें इनका ध्यान, बच्चों पर होगा पॉजिटिव इफेक्ट

Published : Sep 22, 2019, 09:16 PM ISTUpdated : Sep 22, 2019, 09:20 PM IST
8 वास्तु टिप्स: स्टडी रूम बनाते समय रखें इनका ध्यान, बच्चों पर होगा पॉजिटिव इफेक्ट

सार

वर्तमान समय में बच्चों के लिए अलग से स्टडी रूम बनाए जाते हैं ताकि बच्चे वहां आराम से पढ़ाई कर सकें।

उज्जैन. स्टडी रूम अगर वास्तु के अनुसार हो तो इसका पॉजिटिव इफेक्ट बच्चों पर भी होता है। इससे बच्चों का मन लगता है और उनकी बुद्धि भी तेज होती है। जानिए स्टडी रूम से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स...

1. स्टडी रूम पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनवाना चाहिए। स्टडी रूम का रंग हल्का हरा या इससे मिलता-जुलता हो तो अच्छा है क्योंकि बुध शिक्षा का कारक ग्रह है। ज्योतिष के अनुसार बुध का रंग हरा है।

2. स्टडी रूम में पढ़ने के लिए मेज कभी भी कोने में नहीं होनी चाहिए। मेज या टेबल हमेशा रूम के बीच में दीवार से थोड़ी हटकर होनी चाहिए। स्टडी टेबल पर पर्याप्त लाइट होनी चाहिए। लाइट पीछे से आनी चाहिए न की सामने से।

3. पढ़ाई करते समय बच्चे का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा में रहना चाहिए। इससे पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहती है।

4. स्टडी रूम में मां सरस्वती व भगवान श्रीगणेश की तस्वीर हो तो अच्छा रहता है। इससे शुभ फल मिलते हैं।

5. बुक्स को हमेशा दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण या पश्चिम दीवार के साथ आलमारी में रखनी चाहिए। पूर्व, पूर्व-उत्तर या उत्तर दिशा में बुक्स नहीं रखनी चाहिए। बुक्स कभी भी खुली या इधर-उधर नहीं रखें। इससे स्टडी रूम नेगेटिव एनर्जी फैलती है।

6. फेंगशुई के अनुसार स्टडी टेबल पर क्रिस्टल का एज्युकेशन टॉवर रखें, जिससे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

7. स्टडी टेबल के ऊपर पिरामिड भी लगा सकते हैं। इससे पिरामिड की दीवारों से ऊर्जा टकराकर पढऩे वाले के सिर पर पड़ती है, जिससे उसकी याददाश्त तेज होती है।

8. स्टडी रूम का दरवाजा हमेशा कोने से हटकर पूर्व, उत्तर-ईशान या उत्तर दिशा में होना चाहिए।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज