
उज्जैन. ज्योतिष में कुल 12 राशियां बताई गई हैं और इन राशियों के आधार पर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और आदतों के बारे में जानकारी मिल सकती है। राशि के आधार पर ये भी मालूम हो सकता है कि कोई स्त्री-पुरुष किसकी ओर ज्यादा आकर्षित होता है। ज्योतिष शास्त्र में इस संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट से जानिए इससे जुड़ी खास बातें...
मेष राशि: इस राशि के लोगों का झुकाव कर्क राशि वालों की ओर जल्दी होता है क्योंकि कर्क राशि का इमोशनल नेचर मेष राशि वालों को जल्दी पसंद आ जाता है।
वृष राशि: इस राशि के लोग सिंह राशि के लोगों की और जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इसकी वजह ये है कि सिंह राशि वाले लोग आजादी के साथ जीवन जीना पसंद करते हैं, यही बात वृष राशि वालों को पसंद आती है।
मिथुन राशि: इस राशि के लोगों का झुकाव मीन राशि की ओर अधिक होता है, क्योंकि मीन राशि के लोगों का बोलने का तरीका मिथुन राशि के लोगों को आकर्षित करता है।
कर्क राशि: कुंभ राशि के लोग हर काम पूरी एकाग्रता से करते हैं और यही बात कर्क राशि के लोगों को पसंद आती है, इसलिए वे जल्दी ही इस ओर आकर्षित हो जाते हैं।
सिंह राशि: इस राशि के लोग कन्या राशि की ओर आकर्षित होते हैं, क्योंकि इस राशि के लोग अन्य राशि वालों से ज्यादा परिपक्व यानी समझदार होते हैं।
कन्या राशि: तुला राशि के लोग हर काम बहुत ही व्यवस्थित और सलीके से करते हैं। यही बात कन्या राशि को पसंद आती है और वे तुला राशि वालों की खींचे चले जाते हैं।
तुला राशि: मकर राशि के लोग परफेक्ट होते हैं, इस कारण तुला राशि वाले इन्हें पसंद करते हैं। इन दोनों राशि के लोगों के बीच काफी अच्छी बॉंडिग होती है।
वृश्चिक राशि: मिथुन राशि के लोगों का अंदाज वृश्चिक राशि के लोगों को काफी पसंद आता है। इनका संबंध लंबे समय तक टिका रहता है।
धनु राशि: इस राशि के लोग अपना काम पूरी ईमानदारी और लगन से करते हैं। ये बात वृश्चिक राशि के लोगों को इनकी ओर ले जाती है और इनकी केमेस्ट्री भी काफी मजबूत होती है।
मकर राशि: इस राशि के लोग सबसे ज्यादा धनु राशि के लोगों को पसंद करते हैं क्योंकि ये खुशमिजाज और हमेशा हंसने-मुस्कुराने वाले होते हैं।
कुंभ राशि: इस राशि के लोग आजाद ख्याल होते हैं, इसी कारण वृष राशि के लोग इन्हें ज्यादा पसंद आते हैं। इन दोनों राशियों के लोग काफी समय एक-दूसरे के साथ बीताते हैं।
मीन राशि: मेष राशि के लोगों का आकर्षक व्यक्तित्व इन्हें आकर्षित करता है। इसलिए इन दोनों राशि वालों की जोड़ी खूब जमती है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।