
उज्जैन. सबसे महत्वपूर्ण है साल के पहले महीने में शनि का राशि परिवर्तन। वो इसलिए क्योंकि 24 जनवरी को शनि अपने ही घर यानी मकर राशि में लौटेंगे। यह 19 साल में सिर्फ एक बार होता है। अन्य ग्रह बहुत कम समय में राशि बदलते हैं जबकि शनि ढाई साल में सिर्फ एक बार। ज्योतिषियों का दावा है कि सभी 12 राशियों पर अगले ढाई साल तक शनि का जबरदस्त प्रभाव दिखेगा।
साल के मध्य में वक्री रहेगा शनि
- शनि जैसे ही मकर राशि में प्रवेश करेंगे, प्रत्येक राशियों पर इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। 2020 के मध्य में ही शनि व्रक्री भी होंगे। यह स्थिति 11 मई को बनेगी।
- 2020 में ही बृहस्पति भी अपनी राशि बदलेंगे। 2020 में इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का समाज पर और व्यक्ति विशेष पर प्रभाव पड़ेगा।
- इसके अलावा राहु भी 23 सितंबर को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसका भी व्यापक प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।
साल 2020 में शनि की स्थिति
- साल की शुरुआत में ही यानी 1 जनवरी को शनि अस्त हो जाएगा। जो लगभग 32 दिन यानी 1 फरवरी तक अस्त रहेगा। इसके बाद शनि का शुभ फल मिलना शुरू होगा।
- वहीं 11 मई से 29 तक शनि मकर राशि में वक्री हो जाएगा। यानी टेढ़ी चाल से चलेगा। इन 142 दिनों तक कई राशियों पर शनि का अशुभ प्रभाव भी रहेगा।
- इस तरह पूरे साल शनि का शुभ-अशुभ असर 12 राशियों पर रहेगा।
देश दुनिया के लिए कैसा रहेगा शनि का राशि परिर्वतन
- पं प्रवीण द्विवेदी के अनुसार भारत के लिए शनि का राशि बदलना महत्वपूर्ण है क्योंकि साढ़ेसाती और शनि की महादशा में देश को आजादी मिली थी।
- तब शनि अपने ही नक्षत्र में था। इसलिए साल 2020 भारत के लिए महत्वपूर्ण बदलाव वाला समय साबित होगा। इस साल भी देश के महत्वपूर्ण मामलों में बड़े फैसले होंगे।
- इस साल देश की राजनीति और भौगोलिक स्थिति में बड़े बदलाव हो सकते हैं। देश की सीमाओं और पड़ोसी देशों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भी इस साल हो सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।