अक्षय तृतीया पर 23 साल बाद बन रहा है विशेष योग, 5 ग्रह रहेंगे विशेष स्थिति में

Published : Apr 26, 2020, 09:06 AM IST
अक्षय तृतीया पर 23 साल बाद बन रहा है विशेष योग, 5 ग्रह रहेंगे विशेष स्थिति में

सार

26 अप्रैल, रविवार को वैशाख मास की तृतीया तिथि है। इसे अक्षय तृतीया औऱ् आखा तीज कहा जाता है।

उज्जैन. इस साल आखा तीज पर स्वराशि शुक्र के साथ चंद्र और रोहिणी नक्षत्र का लाभदायी योग बन रहा है। रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रदेव हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया पर शुक्र-चंद्र की युति वृषभ राशि में रहेगी। वृषभ शुक्र की राशि है और चंद्र की उच्च राशि है। इस दिन नक्षत्र रोहिणी रहेगा। ये योग 23 वर्षों के बाद बना है। 9 मई 1997 को भी ऐसे ही योगों में आखा तीज आई थी, उस समय गुरु भी नीच का यानी मकर राशि में ही था।

5 ग्रहों का विशेष योग
काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा के अनुसार इस साल अक्षय तृतीया पर सूर्य, चंद्रमा और मंगल अपनी उच्च राशि में रहेंगे, वहीं शुक्र और शनि के स्वराशि में होने से विशेष शुभ संयोग बन रहा है। इन 5 ग्रहों की विशेष स्थिति से इस साल अक्षय तृतीया पर दान और पूजा से मिलने वाला शुभ फल दुगना हो जाएगा। इसके साथ ही इस बार 6 राजयोग भी बन रहे हैं। इस कारण ये पर्व और भी खास रहेगा। 

अक्षय तृतीया पर्व कब से कब तक
इस साल वैशाख माह के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि शनिवार 25 अप्रैल को दोपहर करीब 12:05 पर शुरू होगी और अगले दिन रविवार को दोपहर 1:25 तक रहेगी। लेकिन सूर्योदय व्यापिनी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग 26 अप्रैल को होने से धर्म ग्रंथों के अनुसार इसी दिन अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाना चाहिए।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज