Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर क्या चीजें खरीदने से बढ़ेगा आपका गुड लक? जानिए शॉपिंग के शुभ मुहूर्त भी

इस बार 3 मई, मंगलवार को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2022) का पर्व मनाया जाएगा। ये तिथि साल में आने वाले 4 अबुझ मुहूर्तों में से एक है, इसलिए इसका महत्व बहुत अधिक माना गया है।

Manish Meharele | Published : May 2, 2022 9:23 AM IST

उज्जैन. अक्षय तृतीया पर विवाह, पूजा-पाठ, उपाय, मंत्र जाप आदि सभी कामों का संपूर्ण फल मिलता है। इसलिए इसे अक्षय यानी क्षय न होने वाली तिथि कहा जाता है। इस दिन खरीदी करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए इसे खरीदी का महामुहूर्त भी कहते हैं। वैसे तो इस दिन सोने खरीदने की परंपरा है, लेकिन इस दिन अगर अन्य चीजें भी खरीदी जाएं तो वे लंबे तक तक उपयोग में बनी रहती हैं और फायदा पहुंचाती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य प्रफुल्ल भट्ट के जानिए इस दिन किन चीजों की खरीदी करना शुभ रहेगा और इस दिन के शुभ मुहूर्त भी…

ये हैं खरीदी के शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2022 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 8:50 से दोपहर 01:50 तक
दोपहर 03:40 से शाम 05:20 तक
रात 08:20 से 09:35 तक

सोना खरीदना माना जाता है शुभ
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि सोना देवगुरु बृहस्पति की धातु है। मान्यता के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और किसी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। इस दिन सोना खरीदने के साथ ही इसकी पूजा भी की जाती है। 

खरीद सकते हैं अन्य मूल्यवान चीजें भी
अगर आप सोना नहीं खरीद सकते तो चांदी के आभूषण भी खरीद सकते हैं। चांदी शुक्र की धातु है, ये ग्रह सभी भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। इसके अलावा अन्य धातुएं जैसे प्लेटिनम आदि की खरीदी करना भी शुभ माना जाता है। राशि अनुसार रत्न खरीद कर इसे ज्योतिषी की सलाह पर धारण करें। इससे शुभ फल मिल सकते हैं।

इलेक्ट्रानिक चीजों की कर सकते हैं खरीदी
अक्षय तृतीया पर इलेक्ट्रानिक चीजों जैसे कूलर, टीवी, फ्रीज आदि की खरीदी भी की जा सकती है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें लंबे समय तक उपयोगी रहती हैं। इसके अलावा कपड़े, घर की सजावट की वस्तुओं के साथ ही वाहन खरीदना भी इस दिन शुभ रहता है।

बन रहे हैं इतने सारे शुभ योग
इस बार अक्षय तृतीया पर केदार, शुभ कर्तरी, उभयचरी, विमल और सुमुख नाम के पांच राजयोग के साथ ही शोभन और मातंग नाम के दो अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस तरह अक्षय तृतीया पर ग्रहों और शुभ योगों का महासंयोग पहली बार बन रहा है।

ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर 5 राजयोग, अगले 100 साल के इतिहास में नहीं बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग


Akshaya Tritiya 2022: कब है अक्षय तृतीया, इस तिथि को क्यों मानते हैं इतना शुभ? जानिए इससे जुड़ी खास बातें

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार ये आसान उपाय बना सकते हैं आपको मालामाल

 

Share this article
click me!