
उज्जैन. ज्योतिष में ऐसी परिस्थितियों के लिए भी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से व्यक्ति का आकर्षण बढ़ता है और उसे हर जगह सम्मान मिल सकता है। आकर्षण बढ़ाने के लिए और ग्रहों के दोष दूर करने के लिए इत्र के उपाय बताए गए हैं। जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार हमें किस दिन कौन-सा इत्र लगाना चाहिए, जिससे ग्रहों के दोष दूर हो और हमारा आकर्षण बढ़ सके...
सोमवार- सोमवार का कारक चंद्र है। इस दिन चंद्रमा से संबंधित फूलों के इत्र लगा सकते हैं। सोमवार को चमेली और रातरानी के इत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मंगलवार- मंगल ग्रह इस दिन का कारक है। इस दिन लाल चंदन का इत्र लगाने से मंगलदेव का साथ मिलता है।
बुधवार- बुध ग्रह से शुभ के लिए चंपा के फूल का इत्र लगाना चाहिए। इससे बुध ग्रह के दोष दूर होते हैं।
गुरुवार- गुरु ग्रह के लिए केसर और केवड़े का इत्र लगाना चाहिए। गुरु की कृपा पाई जा सकती है।
शुक्रवार- शुक्र के दोष दूर करने के लिए सफेद फूल, चंदन और कर्पूर की सुगंध लाभदायक होती है। इस दिन इन चीजों के इत्र लगा सकते हैं।
शनिवार- शनि से कृपा पाने के लिए शनिवार को कस्तुरी का इत्र लगा सकते हैं।
रविवार- रविवार को सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए लाल या पीले फूलों के इत्र लगा सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।