ब्रेसलेट में लगा ये खास पत्थर है Salman Khan का लकी चार्म, एस्ट्रोलॉजी में इसे कहते हैं भाग्य रत्न

आज (27 दिसंबर, सोमवार) बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) का जन्मदिन है। ये उनका 56वां जन्मदिन है। सलमान उन खास एक्टर्स में से एक हैं जिनका फिल्म में होना उसकी हीट होने की ग्यारंटी माना जाता है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 27, 2021 7:59 AM IST

उज्जैन. बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटी अपने लर्क चार्म के लिए भी जानी जाती हैं। सलमान के पास भी एक ऐसा ही लकी चार्म है और वो है उनके ब्रेसलेट में लगा एक खास पत्थर। ज्योतिष की भाषा में इसे फिरोजा कहा जाता है। सलमान (salman khan) के ब्रेसलेट में लगा फिरोजा कोई साधारण रत्न नहीं है, इसे बहुत ही प्रभावशाली माना गया है। आगे जानिए इस रत्न से जुड़ी खास बातें…

गुरु का रत्न है फिरोजा
ज्योतिष शास्त्र में इसे गुरु का रत्न माना गया है। वैसे तो इसे कोई भी धारण कर सकता है। चूंकि, गुरु ग्रह की धनु राशि होती है इसलिए धनु राशि के लोग बिना किसी हिचक के फिरोजा  पहन सकते हैं। पश्चिमी ज्योतिष के अनुसार टरक्वाइज यानी फिरोजा धनु राशि का भाग्य रत्न है। इसके अलावा मेष राशि, कर्क राशि, सिंह राशि और वृश्चिक राशि के लोग भी फिरोजा पहन सकते हैं।

Latest Videos

किस उंगली में पहनें ये रत्न?
फिरोजा की सेटिंग मूल रूप से चांदी पर खूबसूरत लगती है और उपचार की नजर से भी फिरोजा चांदी पर ही पहना जाता है। इसे सीधे हाथ की बीच वाली या अनामिका उंगली में पहनें या गले में चांदी की चेन में लॉकेट के रूप में इस तरह धारण करें कि सीने के बीचोंबीच आए। इसके अलावा इसे चांदी के ब्रेसलेट में भी पहना जा सकता है।

फिरोजा पहनने के फायदे
- फिरोजा मानसिक स्थिति को मजबूत करता है और आत्म बल बढ़ाता है। इसे ग्रहण करने से आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। 
- फिरोजा रत्न को पहनने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और स्वास्थ्य बेहतर रहता है। यह कई बुरी शक्तियों से इंसान को बचाता है तथा धन, ज्ञान, प्रसिद्धि और ताकत प्रदान करता है।
- प्रेम संबंधों और करियर में सफलता पाने के लिए इस रत्न को धारण किया जा सकता है। इस रत्न के प्रभाव से वैवाहिक जीवन की परेशानियां भी दूर होने की मान्यता है। 
- फिल्मी कलाकार, पेशे से आर्किटेक्चर, चिकित्सक और इंजीनियर भी इस रत्न को ज्योतिषीय सलाह से धारण कर सकते हैं। ये रत्न लोकप्रियता व मित्रता में भी बढ़ोत्तरी करता है।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा