Astrology: किन नक्षत्रों में करना चाहिए बच्चों का नामकरण और किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

हिंदू धर्म में 16 संस्कार बताए गए हैं। नामकरण संस्कार भी इन्हीं में से एक है। जब किसी हिंदू परिवार में किसी बच्चे को जन्म होता है तो उसका नाम क्या रखा जाए इसके लिए ज्योतिषी से सलाह अवश्य ली जाती है। ज्योतिषी जन्म तारीख, समय आदि चीजों के आधार पर बच्चे की कुंडली बनाता है और उसका राशि भी बताता है।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 20, 2021 1:23 PM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि के अनुसार बच्चे के नाम का पहला अक्षर निश्चित किया जाता है। ज्योतिषी द्वारा बताए पहले अक्षर के अनुसार ही उस बच्चे का नाम रखा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चे को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में बालक या बालिका के नामकरण के संबंध में कुछ नियम बताए गए हैं। धर्म शास्त्रों के आधार पर बच्चे का नामकरण करने से उसका प्रभाव बच्चे के जीवन, व्यवहार, स्वभाव और भाग्य पर पड़ता है। आगे जानिए बच्चे के नामकरण करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

इन दिनों में न करें नामकरण
हिंदू धर्म में बच्चे के नाम का निर्धारण करते समय दिन का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार किसी बालक या बालिका के जन्म के 11वें ,12वें और 16वें दिन में नामकरण संस्कार किया जाता है। लेकिन कभी भी पूर्णिमा और अमावस्या तिथि पर भूलकर भी बच्चे का नामकरण संस्कार नहीं करना चाहिए। 

किन नक्षत्रों में नामकरण करना होता है शुभ?
किसी भी शुभ कार्य को करने में शुभ नक्षत्रों का विशेष महत्व होता है। ऐसे में नामकरण संस्कार करते समय शुभ नक्षत्र में ध्यान रखना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 27 नक्षत्रों में कुछ नक्षत्र शुभ कार्य करने के लिए बहुत अच्छे माने गए हैं तो कुछ अशुभ। अनुराधा, पुनर्वसु, माघ, उत्तरा, उत्तराषाढा, उत्तरभाद्र, शतभिषा, स्वाती, धनिष्ठा, श्रवण, रोहिणी, अश्विनी, मृगशिर, रेवती, हस्त और पुष्य नक्षत्र को बच्चे के नामकरण के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।

बच्चे का कैसा नाम रखें?
हिंदू धर्म के अनुसार, बिना अर्थ के नाम का कोई भी महत्व नहीं होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार संतान के नाम में हमेशा अर्थ का होना जरूरी होता है। नाम का प्रभाव बच्चे के व्यक्तित्व पर निरंतर पड़ता रहता है। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि संतान का अर्थपूर्ण नाम ही हो।

 

साल 2022 का शनि राशिफल भी पढ़िए...

Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा

Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता

Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है

Leo Shani Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक शनि राशिफल: पुराने रोग कर सकते हैं परेशान, खान-पान का ध्यान रखें

Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

Libra Shani Horoscope 2022 तुला का वार्षिक शनि राशिफल: पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

Sagittarius Shani Horoscope 2022 धनु का वार्षिक शनि राशिफल: मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी

Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

Aquarius Shani Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक शनि राशिफल: कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं
 

Share this article
click me!